Get App

Jio Financial में आज 9% का उछाल, पांच दिन में 24% रिटर्न

रिलायंस (Reliance) की फाइनेंशियल इकाई जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) के शेयरों के लिए बीएसई ने सर्किट लेवल बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। अब आज सर्किट लेवल 5% की बजाय 20% हो गया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 9 फीसदी उछल गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई। हालांकि अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 3:59 PM
Jio Financial में आज 9% का उछाल, पांच दिन में 24% रिटर्न
Jio Financial के शेयरों में पांच दिन में 24% का रिटर्न दिया है।

रिलायंस (Reliance) की फाइनेंशियल इकाई जियो फाइनेंशियल (Jio Financial) के शेयरों के लिए बीएसई ने सर्किट लेवल बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। अब आज सर्किट लेवल 5% की बजाय 20% हो गया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 9 फीसदी उछल गए। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई। हालांकि अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है और दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 3.75 फीसदी की मजबूती के साथ 254.50 रुपये के भाव (Jio Financial Share Price) पर बंद हुआ है। लगातार पांचवे दिन आज यह मजबूत हुआ है। इसका फुल मार्केट कैप 1,61,691.08 करोड़ रुपये है।

पांच दिन में 21% चढ़े भाव

जियो फाइनेंशियल के शेयरों की घरेलू मार्केट में बीएसई पर 21 अगस्त को 265 रुपये के भाव पर शुरुआत हुई थी। लिस्टिंग के दिन ही यह 278.20 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच पाया था। पहले दिन बीएसई पर यह टूटकर 251.75 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक इसमें 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा। फिर लगातार दो दिन में 2 फीसदी टूटकर 28 अगस्त को 211.65 रुपये पर आकर बंद हुआ। हालांकि 25 अगस्त को इंट्रा-डे में 205.15 रुपये तक फिसल गया था जो इसका रिकॉर्ड निचला स्तर है और इस लेवल से फिलहाल यह करीब 24% अपसाइड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें