Get App

ग्रोथ के मामले में चीन और यूरोप लड़खड़ाते दिख रहे हैं : JP Morgan के जहांगीर अजीज

जहांगीर अजीज JPMorgan में इमर्जिंग मार्केट्स इकोनॉमिक्स के ग्लोबल हेड हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन में बिल्कुल एक दूसरे के उलट ट्रेंड दिख रहे हैं। इसका मार्केट पर कई तरह से असर पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि मार्केट धीरे-धीरे इस फर्क को समझ रहा है। अगर चीन को छोड़ दें तो उभरते बाजारों की इकोनॉमीज का प्रदर्शन भी अच्छा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 5:05 PM
ग्रोथ के मामले में चीन और यूरोप लड़खड़ाते दिख रहे हैं : JP Morgan के जहांगीर अजीज
जहांगीर अजीज ने इंडिया में रिटेल इनफ्लेशन के बारे में कहा कि कृषि उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं। लेकिन, हमें रिटेल और कोर दोनों तरह के इनफ्लेशन को देखना होगा। रिटेल इनफ्लेशन ने चौंकाया है, लेकिन कोर इनफ्लेशन में थोड़ी गिरावट आई है।

ग्लोबल इकोनॉमी में अजीब स्थिति दिख रही है। अमेरिका में इनफ्लेशन को काबू में करने की कोशिश हो रही है। इधर, चीन की इकोनॉमी पर डिफ्लेशन का खतरा मंडरा रहा है। दुनिया में सबसे बड़ी पहली और दूसरी इकोनॉमी में स्थिति बिल्कुल उलट है। अमेरिकी इकोनॉमी अच्छा परफॉर्म कर रही है, जबकि चीन की इकोनॉमी लड़खड़ाती दिख रही है। यूरोप भी संघर्ष करता दिख रहा है। ये बातें जहांगीर अजीज ने कहीं। अजीज JPMorgan में इमर्जिंग मार्केट्स इकोनॉमिक्स के ग्लोबल हेड हैं। सीएनबीसी-टीवी18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट को लेकर भी कई अहम बातें बताईं। उन्होंने यह भी बताया कि जुलाई में रिटेल इनफ्लेशन में अचानक आए उछाल का RBI की अक्टूबर पॉलिसी पर क्या असर पड़ेगा।

अमेरिका और चीन में विपरीत ट्रेंड

उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन में बिल्कुल एक दूसरे के उलट ट्रेंड दिख रहे हैं। इसका मार्केट पर कई तरह से असर पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि मार्केट धीरे-धीरे इस फर्क को समझ रहा है। अगर चीन को छोड़ दें तो उभरते बाजारों की इकोनॉमीज का प्रदर्शन भी अच्छा है। कई इकोनॉमिस्ट्स इन देशों की ग्रोथ के अपने अनुमान को बढ़ा रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि ऐसी स्थिति बन रही है, जिसमें अमेरिका और उभरते मार्केट्स बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, हमें यह समझना होगा कि चीन और यूरो जोन के प्रॉब्लम्स चिंता के विषय हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें