Get App

JSW Infra के निवेशकों की चांदी, दो दिन में 40% चढ़ा शेयर

3 अक्टूबर को JSW Infra शेयर ने अपने इश्यू प्राइस से करीब 20 प्रतिशत की मजबूती के साथ BSE पर 143 रुपये के भाव पर एंट्री की। NSE पर शेयर 142.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। JSW Infrastructure का 2800 करोड़ रुपये का IPO 25-27 सितंबर तक खुला था और यह 37.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। प्राइस बैंड 113-119 रुपये प्रति शेयर था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2023 पर 4:18 PM
JSW Infra के निवेशकों की चांदी, दो दिन में 40% चढ़ा शेयर
BSE पर 4 अक्टूबर को सुबह JSW Infrastructure Stock बढ़त के साथ 165.50 रुपये पर खुला।

JSW Infrastructure के शेयरों में कारोबार के दूसरे दिन 7 प्रतिशत तक का उछाल आया। शेयर 3 अक्टूबर को लिस्ट हुआ था और पिछले दो दिन में यह 119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर 40 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 168.80 रुपये प्रति शेयर के भाव त​क पहुंच गया। हालांकि बाद में यह नीचे आ गया। BSE पर 4 अक्टूबर को सुबह शेयर (JSW Infrastructure Stock) बढ़त के साथ 165.50 रुपये पर खुला। देखते ही देखते इसमें पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और यह 168.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर सुबह 165.10 रुपये पर खुला और दोपहर होते-होते चढ़ता हुआ 168.70 रुपये पर पहुंच गया।

कारोबार खत्म होने पर कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 165 और एनएसई पर 4.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.90 रुपये पर बंद हुआ। लिस्टिंग डे की बात करें तो 3 अक्टूबर को शेयर ने अपने इश्यू प्राइस से करीब 20 प्रतिशत की मजबूती के साथ बीएसई पर 143 रुपये के भाव पर एंट्री की। एनएसई पर 142.20 रुपये पर लिस्ट हुआ। दिन के आखिर में शेयर बीएसई और एनएसई पर अपने इश्यू प्राइस से करीब 32 प्रतिशत के गेन के साथ 157.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा गया था IPO

JSW Infrastructure का 2800 करोड़ रुपये का IPO 25-27 सितंबर तक खुला था और यह 37.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। प्राइस बैंड 113-119 रुपये प्रति शेयर था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की इश्यू में ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिली और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 57.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स के लिए रिजर्व हिस्सा 15.99 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 10.32 गुना सब्सक्राइब हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें