JSW Infrastructure Share Price: जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रमोटर ग्रुप एंटिटी सज्जन जिंदल फैमिली ट्रस्ट (अपने ट्रस्टीज सज्जन जिंदल और संगीता जिंदल के जरिए) ब्लॉक डील लॉन्च की है। यह ब्लॉक डील करीब 1200 करोड़ रुपये की है और इसके तहत प्रमोटर ग्रुप 2 फीसदी तक हिस्सेदारी बेच रहा है। इसका फ्लोर प्राइस 288 रुपये प्रति शेयर है। इस ब्लॉक डील से जुड़ी डिटेल्स मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली है। इससे पहले 13 मई को मनीकंट्रोल ने जानकारी दी थी कि प्रमोटर एंटिटी अपने कुछ शेयर बेचने की योजना बना रही है।
