
Why Metal Stocks Fall: स्टील और एल्युमिनियम के आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 फीसदी टैरिफ लगा सकते हैं, इसे लेकर मेटल कंपनियों के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव बढ़ गया। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया कि सभी देशों से मेटल्स के आयात पर टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं खुलासा किया कि यह ड्यूटी कब से लगेगी। ड्यूटी कब से लगेगी, इसके बारे में अभी कुछ तय नहीं है लेकिन मार्केट में घबराहट बढ़ गई और मेटल शेयर धड़ाम से गिर गए। इसका निफ्टी इंडेक्स Nifty Metal भी करीब तीन फीसदी टूट गया।
Tata Steel, JSW Steel और Hindalco जैसे दिग्गज भी दबाव में
| कंपनी | मौजूदा भाव | बदलाव (%) |
|---|---|---|
| Vedanta | ₹435.60 | -4.43 |
| SAIL | ₹105.51 | -4.36 |
| Tata Steel | ₹133.30 | -3.62 |
| JSW Steel | ₹950.85 | -3.05 |
| NMDC | ₹64.70 | -2.94 |
| NALCO | ₹194.65 | -2.91 |
| Hindalco | ₹591.40 | -2.63 |
| Jindal Steel | ₹822.40 | -2.62 |
| Jindal Stainles | ₹628.40 | -2.13 |
| Ratnamani Metal | ₹2,713.25 | -2.09 |
टैरिफ बढ़ने से क्या होगा?
एल्यूमिनियम और स्टील पर टैरिफ से वैश्विक मेटल कंपनियों के लिए अहम चुनौतियां पैदा हो जाएंगी क्योंकि इससे अमेरिका में निर्यात की लागत बढ़ जाती है और विदेशी मेटल कम प्रतिस्पर्धी हो जाती हैं और मांग पर असर पड़ता है। इसके अलावा निर्यात महंगा होने से निर्यात करने वाली मेटल कंपनियों के मार्जिन को भी झटका लग सकता है। अमेरिकी मार्केट में पहुंच सीमित होती है तो अमेरिका से बाहर की मेटल कंपनियों को अधिक सप्लाई से जूझना पड़ेगा जिससे कीमतें कम करनी पड़ जाएंगी और इससे मुनाफे को झटका लगेगा। इन सबको मिलाकर बात करें तो मेटल सेक्टर के रेवेन्यू और अर्निंग्स के झटके को देखते हुए निवेशक धड़ाधड़ शेयर बेच रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।