Get App

Jubilant Foodworks : ग्रोथ बढ़ाने पर कंपनी का फोकस, जानिए जुबिलेंट फूडवर्क्स पर ब्रोकर्स का क्या है कहना?

Jubilant Foodworks : जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर आज फोकस में रहा। दरअसल, एनालिस्ट मीट के बाद BROKER'S NOTE में ये कहा गया है कि मैनेजमेंट ने मार्जिन विस्तार से ज्यादा ग्रोथ पर फोकस करने का इरादा जताया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:02 PM
Jubilant Foodworks : ग्रोथ बढ़ाने पर कंपनी का फोकस, जानिए जुबिलेंट फूडवर्क्स पर ब्रोकर्स का क्या है कहना?
जेफरीज ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर BUY रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 1000 रुपये का टारगेट दिया है।

Jubilant Foodworks : जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर आज फोकस में रहा। दरअसल, एनालिस्ट मीट के बाद BROKER'S NOTE में ये कहा गया है कि मैनेजमेंट ने मार्जिन विस्तार से ज्यादा ग्रोथ पर फोकस करने का इरादा जताया है। एनालिस्ट मीट के बाद शेयर 2 जनवरी के कारोबार में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर एनएसई पर 2.29 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

ब्रोकर्स ने अपने नोट में कहा है कि मार्जिन विस्तार से ज्यादा ग्रोथ पर मैनेजमेंट का फोकस है। सेम स्टोर सेल्स मिड से हाई सिंगल डिजिट रहने की उम्मीद है। CY24 के शुरुआती चरण में मार्जिन में स्थिरता आई और मार्जिन में आगे सुधार की उम्मीद है।

ब्रोकर्स ने आगे कहा कि डॉमिनोज स्टोर डबल कर वॉल्यूम ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस है। निवेश के चलते मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार होगा। Popeyes को मुनाफे में लाने पर जोर है। Popeyes स्टोर विस्तार मॉडल की समीक्षा कर रहे हैं। DP यूरासिया बिजनेस के जरिए ग्लोबल मार्केट में विस्तार संभव है।

मैनेजमेंट की तीन प्राथमिकताएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें