Get App

Just Dial Share Price: कमजोर मार्केट में भी हो रही खरीदारी, इस कारण शेयरों में लगा अपर सर्किट

Just Dial Share Price: जस्ट डायल के शेयरों में आज खरीदारी का दमदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयरों में अपर सर्किट लग गया है और यह इसी पर बना हुआ है। निवेशकों का यह रुझान कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी दिख रहा है। सेंसेक्स में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। जानिए फिर जस्ट डायल में तेजी का रुझान क्यों है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 2:33 PM
Just Dial Share Price: कमजोर मार्केट में भी हो रही खरीदारी, इस कारण शेयरों में लगा अपर सर्किट
Just Dial को अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 221.37 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन नेट ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था जो तिमाही आधार पर 7.8 फीसदी और सालाना आधार पर 39.3 फीसदी अधिक रहा।

Just Dial Share Price: शानदार नतीजे के चलते जस्ट डायल के शेयरों ने आज अपर सर्किट छू लिया है। बीएसई पर यह 10 फीसदी के उछाल के साथ 643.65 रुपये के अपर सर्किट पर बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स लुढ़का हुआ है। BSE Sensex फिलहाल 239 अंकों के गिरावट के साथ 60,022 पर है। जस्ट डायल की दिसंबर तिमाही में कमाई तिमाही आधार पर 7.8 फीसदी और सालाना आधार पर 39.3 फीसदी बढ़ी है। इस शानदार नतीजे ने निवेशकों का रुझान Just Dial को लेकर पॉजिटिव किया है। जस्ट डायल यूजर्स को लोकल स्तर पर सेवाओं से जुड़ी जानकारियां मुहैया कराती है यानी कि आप किसी स्थान पर रेस्टोरेंट्स, हॉस्पिटल्स, कॉलेज या होटल्स इत्यादि की जानकारी जस्ट डायल के जरिए हासिल कर सकते हैं।

Just Dial के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

जस्ट डायल को अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 221.37 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन नेट ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल हुआ था जो तिमाही आधार पर 7.8 फीसदी और सालाना आधार पर 39.3 फीसदी अधिक रहा। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट भी तिमाही आधार पर 44 फीसदी और सालाना आधार पर 288 फीसदी उछलकर 75.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 615 की नेट हायरिंग की और अब इसमें 11947 एंप्लॉयीज हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें