Get App

Kalana Ispat IPO Listing: एंट्री करते ही शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी भारी घाटे में

Kalana Ispat IPO Listing: कलाना इस्पात एमएस बिलेट्स और एलॉय स्टील बिलेट्स तैयार करती है। इसका सालाना उत्पादन क्षमता 38 हजार टन है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 4:52 PM
Kalana Ispat IPO Listing: एंट्री करते ही शेयर अपर सर्किट पर, लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी भारी घाटे में
Kalana Ispat IPO Listing: कलाना इस्पात का ₹32.59 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Kalana Ispat IPO Listing: कई ग्रेड के बिलेट्स बनाने वाली कलाना इस्पात के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 59 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 66 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 45.15 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी 31.59 फीसदी घट गई। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 47.40 रुपये (Kalana Ispat Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। इस तेजी के बावजूद पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 28.18 फीसदी घाटे में हैं।

Kalana Ispat IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

कलाना इस्पात का ₹32.59 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 सितंबर तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 59.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 74.54 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 49.38 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी 4 मेगावॉट डीसी और 3.5 मेगावॉट एसी ग्राउंट माउंटेड सोलर पावर प्लांट के इंस्टॉलेशन, रोलिंग मिल के सेटअप और इक्विपमेंट-मशीनरी इत्यादि की खरीदारी के साथ-साथ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Kalana Ispat के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें