कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank Limited) के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी देखने को मिली और स्टॉक 15 वर्षों के हाई को छू गया। इसके पीछे वजह है कंपनी की ओर से फ्रेश फंड जुटाने के प्लान्स की घोषणा किया जाना। कर्नाटका बैंक का शेयर BSE Sensex पर 20 सितंबर 2023 को 239.90 रुपये पर खुला। जल्द ही इसने 257.80 रुपये के मार्क को छू लिया, जो कि BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। यह मार्क स्टॉक के 239.85 रुपये के पिछले बंद भाव से करीब 7.5 प्रतिशत ज्यादा है। कर्नाटक बैंक के शेयर की कीमत कारोबार खत्म होने पर BSE पर 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 248.65 रुपये थी।
