Get App

निफ्टी में गिरावट पर खरीद की रणनीति रखें कायम, छोटी अवधि में स्टील सेक्टर पर चीन का फैक्टर रहेगा हावी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि आज के लिए निफ्टी में पहला सपोर्ट 18,245 के 10 DEMA पर है। शुक्रवार को निफ्टी में 10 DEMA से बाउंसबैक मिला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:12 AM
निफ्टी में गिरावट पर खरीद की रणनीति रखें कायम, छोटी अवधि में स्टील सेक्टर पर चीन का फैक्टर रहेगा हावी- अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा स्टील सेक्टर के गैप अप को नहीं पकड़ें। स्टील शेयरों में खबर के बाद बिकवाली आ सकती है।

आज कैसा है मार्केट सेटअप, ग्लोबल बाजारों से कैसे हैं संकेत और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई? इन सवालों के जवाब देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अमेरिकी बाजारों में इस हफ्ते एक दिन की छुट्टी होगी। कोरोना को लेकर चीन में नई चिंता उभरी है। देखना होगा चीन से पैसा निकलकर भारत आ रहा है क्या?चीन के बाजार इस महीने 10-25% चढ़े है। गुरुवार को फेड बैठक के मिनट्स आएंगे।

निफ्टी पर रणनीति

आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि आज के लिए निफ्टी में पहला सपोर्ट 18,245 के 10 DEMA पर है। शुक्रवार को निफ्टी में 10 DEMA से बाउंसबैक मिला था। आज के लिए निफ्टी में दूसरा सपोर्ट, शुक्रवार के निचला स्तर 18,209 पर नजर आ रहा है। निफ्टी में अब भी गिरावट में खरीदें की रणनीति ही काम कर रही है। 18,000 के नीचे ही निफ्टी का ट्रेंड निगेटिव होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें