Get App

इन दो वायर-केबल कंपनियों पर फिदा ब्रोकरेज, पॉजिटिव सिग्नल पर 9% से ज्यादा उछल गए शेयर

इलेक्ट्रिसिटी के विस्तार से वायर और केबल कंपनियों के शेयरों में निवेश कर शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है। इसे लेकर इंटरनेशनल ब्रोकरेज यूबीएस ने दो शेयरों पर दांव लगाया है जिनमें मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर ताबड़तोड़ कमाई की जा सकती है। यूबीएस ने जिन दो शेयरों पर दांव लगाया है, वे आज 9 फीसदी से अधिक उछल गए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 4:24 PM
इन दो वायर-केबल कंपनियों पर फिदा ब्रोकरेज, पॉजिटिव सिग्नल पर 9% से ज्यादा उछल गए शेयर
ब्रोकरेज के मुताबिक केबल और वायर कंपनियों के ग्रोथ की शानदार गुंजाइश दिख रही है।

इलेक्ट्रिसिटी के विस्तार से वायर और केबल कंपनियों के शेयरों में निवेश कर शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है। इसे लेकर इंटरनेशनल ब्रोकरेज यूबीएस ने दो शेयरों पर दांव लगाया है जिनमें मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर ताबड़तोड़ कमाई की जा सकती है। यूबीएस ने जिन दो शेयरों-केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) और पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) पर दांव लगाया है, वे आज 9 फीसदी से अधिक उछल गए हैं।

केईआई के शेयर आज BSE पर 7.80 फीसदी की बढ़त के साथ 4708.10 रुपये (KEI Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 9.37 फीसदी उछलकर 4776.85 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं पॉलीकैब के शेयर 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 6783.15 रुपये (Polycab India Share Price) पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 3.64 फीसदी उछलकर 6881.40 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा था।

KEI Industries

केईआई प्योर-प्ले केबल और वायर कंपनी है जो ब्रोकरेज के मुताबिक इस सेक्टर की ग्रोथ के लिहाज से कंपनी के लिए पॉजिटिव है। इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा केबल एंड वायर ग्रोथ सेगमेंट की ग्रोथ से इसे काफी सपोर्ट मिल रहा है जो लंबे समय तक बना रहेगा। इसके अलावा ब्रोकरेज का मानना है कि ब्रांडेड हाउसिंग वायर एंड केबल सेगमेंट में इसका दबदबा बढ़ने की गुंजाइश काफी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह स्विच औ स्विचगियर में एंट्री कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें