KEI Industries Share Price: केबल एंड वायर बनाने वाली कंपनी KEI Industries के शेयर में 7 मई को इंट्राडे में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी। मार्च तिमाही में कंपनी ने जोरदार मुनाफा दिया है जबकि कंपनी के आय में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। वहीं ब्रोकरेज फर्म MORGAN STANLEY ने स्टॉक पर "Overweight" रेटिंग की राय को बरकरार रखा है । यहीं वजह है कि आज शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।
