Khazanchi Jewellers IPO Listing: फीकी लिस्टिंग के बाद बढ़ी खरीदारी, पहले दिन अपर सर्किट पर शेयर बंद

Khazanchi Jewellers IPO Listing: चेन्नई की ज्वैलरी कंपनी खजांची ज्वैलर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 140 रुपये के भाव (Khazanchi Jewellers Issue Price) पर जारी हुए थे। वहीं इसके आईपीओ का बात करें तो ओवरऑल यह पूरा भर गया था लेकिन खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरा नहीं भर पाया था

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Khazanchi Jewellers IPO Listing: चेन्नई की ज्वैलरी कंपनी खजांची ज्वैलर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Khazanchi Jewellers IPO Listing: चेन्नई की ज्वैलरी कंपनी खजांची ज्वैलर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई।  आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 140 रुपये के भाव (Khazanchi Jewellers Issue Price) पर जारी हुए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर इसकी एंट्री इसी भाव पर हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों में खरीदारी बढ़ी और 149.40 रुपये (Khazanchi Jewellers Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक हर शेयर 6.71 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Yatharth Hospital IPO Listing: पहले दिन 11% से अधिक मुनाफे में आईपीओ निवेशक, अब आगे की क्या हो स्ट्रैटेजी?

    खुदरा निवेशकों का हिस्सा नहीं भरा था पूरा

    खजांची ज्वैलर्स का 97 करोड़ रुपये का आईपीओ 24-28 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं दिखा था। खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा तो महज 0.78 गुना भरा था। ओवरऑल यह इश्यू 1.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 69.10 लाख शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए शोरूम खोलने, इस नए शोरूम के लिए इंवेंटरी, मौजूदा कारोबार के वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

    India's Top Bank CEO: HDFC Bank के CEO को मिलते हैं सबसे अधिक पैसे, एंप्लॉयीज की सैलरी बढ़ाने में यह बैंक आगे

    Khazanchi Jewellers के बारे में


    यह कंपनी 1996 में बनी थी और थोक और खुदरा, दोनों प्रकार के कारोबार में इसकी मजबूत स्थिति है। इसका एक शोरूम चेन्नई में है और अब इसकी योजना नए शोरूम खोलने की है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 2.31 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 2.76 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022 में 3.27 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 7.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।