Get App

HDFC AMC और L&T Finance पर ब्रोकरेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

CLSA ने HDFC AMC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुइ इसका लक्ष्य 3150 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 12:44 PM
HDFC AMC और L&T Finance पर ब्रोकरेज से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

HDFC AMC ने पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित किये है जिसके अनुसार सालाना आधार पर HDFC AMC का पहली तिमाही में मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़कर 345 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 302 करोड़ रुपये रहा था।

सालाना आधार पर HDFC AMC की पहली तिमाही में आय 23 प्रतिशत बढ़कर 507 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 411 करोड़ रुपये रही थी।

Brokerages on HDFC AMC

CLSA की HDFC AMC पर राय

CLSA ने HDFC AMC पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में नतीजे अनुमान से थोड़े कम है।

MS की HDFC AMC पर राय

MS ने HDFC AMC पर राय इक्वलवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3270 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि निवेश आय में कमी दिखाई दी है। कर्मचारी खर्च बढ़ने से EPS अनुमान घटाया है। अब शेयर में ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें