मार्केट गुरु सीरीज में आज हमारे मेहमान हैं Marcellus Investment Managers के को-फाउंडर सौरभ मुखर्जी। सौरभ मशहूर इनवेस्टमेंट फिलॉसिफी कॉफी कैन इन्वेस्टिंग के मुरीद हैं। वे लगातार शानदार ग्रोथ वाली कंपनियों में लंबे समय का निवेश करते हैं। सौरभ से आज हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि चुनौती भरे माहौल में अच्छी कंपनियों का मैनेजमेंट किस स्ट्रैटेजी पर काम करता है। साथ ही ये भी कि अच्छी कंपनियों की पहचान कैसे की जाए। हम ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि क्या सौरभ मुखर्जी को कुछ नई कंपनियों में भी मौके दिख रहे हैं?
