Kotak Mahindra Bank Share Price: कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 25 अप्रैल को 11 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईटी मानदंडों का बार-बार अनुपालन न करने की वजह से कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए नए ग्राहक जोड़ने और क्रेडिट कार्ड जारी करने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। RBI ने एक बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन, सूचना सुरक्षा संचालन में गंभीर कमियां पाए जाने पर यह एक्शन लिया गया है। RBI के प्रतिबंध के बाद कई ब्रोकरेजेस का कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में भरोसा घटा है। कुछ ब्रोकरेज ने शेयर के लिए रेटिंग और टारगेट प्राइस घटा दिया है। इसके चलते भी शेयर में गिरावट आई है।
