Get App

Kotak Mahindra Bank का शेयर 4% लुढ़का, Q2 नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने से घटा भरोसा

Kotak Mahindra Bank Share Price: 30 सितंबर 2024 तक बैंक के एडवांसेज सालाना आधार पर 17% की ग्रोथ के साथ 419,108 करोड़ रुपये और एवरेज टोटल डिपॉजिट 16 प्रतिशत बढ़कर 446,110 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। सितंबर महीने के आखिर तक कोटक महिंद्रा बैंक के 5.2 करोड़ ग्राहक थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 4:03 PM
Kotak Mahindra Bank का शेयर 4% लुढ़का, Q2 नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने से घटा भरोसा
बीएसई पर Kotak Mahindra Bank का शेयर सुबह लाल निशान में 1842.05 रुपये पर खुला।

Kotak Mahindra Bank Stock Price: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 21 अक्टूबर को भारी बिकवाली हुई और कीमत इंट्राडे में 7 प्रतिशत तक गिर गई। बाद में शेयर थोड़ा संभला और गिरावट 4 प्रतिशत पर सिमट गई। बैंक के सितंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे बाजार के अनुमानों के अनुरूप नहीं रहने की वजह से शेयर में बिकवाली का दबाव है। सितंबर तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 5044 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर 24 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ 26,880 करोड़ रुपये हो गई।

बीएसई पर शेयर सुबह लाल निशान में 1842.05 रुपये पर खुला। इसके बाद शेयर में गिरावट और बढ़ी और यह पिछले बंद भाव से 7 प्रतिशत तक लुढ़क कर 1735 रुपये के लो तक गया। ट्रेडिंग बंद होने पर शेयर 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1789.55 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 1,682.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3.55 लाख करोड़ रुपये है।

कई ब्रोकरेज ने शेयर को किया डाउनग्रेड

तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज ने Kotak Mahindra Bank के शेयर को डानग्रेड कर दिया है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए 'रिड्यूस' रेटिंग दोहराते हुए टारगेट प्राइस को घटाकर 1,615 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। फिलिप कैपिटल ने रेटिंग 'बाय' से घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दी है। साथ ही टारगेट प्राइस कम करके 1,940 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। इनवेस्टेक ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 2,185 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें