Koura Fine Diamond Jewelry IPO Listing: गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी बेचने वाली कौर फाइन डायमंड ज्वैलरी (Koura Fine Diamond Jewelry) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 733 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों ने तो इसमें भर-भरकर पैसे लगाए थे और उनका आरक्षित हिस्सा 1083 गुना से अधिक भरा था। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 75 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 36 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (Koura Fine Diamond Jewelry Listing Gain) मिला।
