इस शेयर में अब नहीं मिलेगा तगड़ा रिटर्न? ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग, कहा- ग्रोथ पर मंडरा रहे हैं खतरे

KPIT Tech Share Price: ब्रोकरेज फर्म HSBC ने केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयरों की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Hold' कर दी है। साथ ही उसने इसका टारगेट प्राइस भी पहले के 2.160 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दी है। HSBC का नया टारगेट प्राइस कंपनी के शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 8.5 फीसदी तेजी की संभावना जताता है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 10:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KPIT Tech Share Price: 15 में से 8 एनालिस्ट ने इस शेयर को अभी भी "buy" रेटिंग दी हुई है

KPIT Tech Share Price: ब्रोकरेज फर्म HSBC ने केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयरों की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Hold' कर दी है। साथ ही उसने इसका टारगेट प्राइस भी पहले के 2,160 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दी है। HSBC का नया टारगेट प्राइस कंपनी के शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 8.5 फीसदी तेजी की संभावना जताता है। ब्रोकरेज ने मिडकैप आईटी सेक्टर को लेकर जारी एक रिपोर्ट में कहा कि बाजार ने अभी भी असंतुलित तरीके से कैश कनवर्जन के मुकाबले ग्रोथ को अधिक महत्व देना जारी रखा है।

HSBC ने कहा कि KPIT टेक ने पिछले सालों में लगातार पूरे सेक्टर से बेहतर प्रदर्शन किया है। सॉफ्टवेयर डिफाइन व्हीकल्स (SDV) और ऑटो कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बढ़ते खर्च का कंपनी को फायदा मिला है। खासतौर से यूरोपीय ऑटो कंपनियों में।

हालांकि ब्रोकरेज को KPIT के ग्रोथ से जुड़े कुछ जोखिम भी दिखाई दे रहे हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि कई ऑटो कंपनियों का रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर खर्च धीमी होने की संभावना है। उसने कहा, "हालांकि एशियाई और अमेरिकी ग्राहकों के साथ तालमेल बिठाकर KPIT इसकी भरपाई कर सकता है, लेकिन इसके बावजूद ग्रोथ के धीमी होने का जोखिम हो सकता है।"


इसके अलावा L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज, टाटा टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और कॉग्निजेंट जैसी राइवल कंपनियों से इसका मुकाबला भी तेज होता जा रहा है। इसके चलते KPIT Tech की ग्रोथ घटकर 15 फीसदी तक आ सकती है, जो अभी पूरे सेक्टर में सबसे अधिक होगा। हालांकि यह 20 फीसदी की अनुमानित ग्रोथ और पिछले 3 सालों के दौरान सालाना 34% की ग्रोथ के मुकाबले काफी कम होगा।

इन सब वजहों को देखते हुए HSBC ने इस स्टॉक की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Hold' कर दी है। हालांकि इसके बावजूद HSBC का मानना है कि KPIT का कैश-कनवर्जन पूरे सेक्टर में सबसे अच्छा है और टीसीएस के मुकाबले है।

बाकी ब्रोकरेज फर्मों का क्या है कहना?

KPIT टेक को कवर करने वाले 15 में से 8 एनालिस्ट ने इस शेयर को अभी भी "buy" रेटिंग दी हुई है। वहीं 4 एनालिस्ट्स ने स्टॉक को "hold" रेटिंग और 3 ने इसे बेचने की सलाह दी है। शेयर को सबसे अधिक टारगेट प्राइस फिलिपकैपिटल से मिला है, जिसे इसके 2,210 रुपये तक जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Goenka Family Stocks: गोएनका फैमिली के शेयरों ने किया मालामाल, एक ही महीने में मिला 60% रिटर्न, आपके पोर्टफोलियो में है?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।