Krystal Integrated Services IPO Listing: फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 715 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 795.00 रुपये और NSE पर 785.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 11 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 712.30 रुपये (Krystal Integrated Services Share Price) के भाव पर आकर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब 0.37 फीसदी घाटे में हैं।
