Get App

KSB shares price: ₹118 करोड़ के मिलने से झूमा शेयर, 7% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

KSB shares price: कंपनी ने यह भी कहा कि ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट देने वाली कंपनी में किसी प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों की कोई हिस्सेदारी नहीं है, और यह ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांज़ैक्शन' (आपस से जुड़े लोगों या कंपनियों के बीच लेन-देन) के दायरे में नहीं आता है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 1:35 PM
KSB shares price: ₹118 करोड़ के मिलने से झूमा शेयर, 7% उछलकर  रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा
पंप और वाल्व बनाने वाली कंपनी KSB के शेयर में बुधवार 30 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली।

KSB shares price:  पंप और वाल्व बनाने वाली कंपनी KSB के शेयर में बुधवार 30 सितंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्रा-डे में 7 फीसदी की छलांग लगाते हुए दिन के उच्चतम स्तर ₹878 पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली और यह दोपहर के ट्रेडिंग कारोबार के दौरान 4 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड होता नजर आया।

कंपनी के शेयरों में यह बढ़त तब हुई जब कंपनी को 'डंगोटे प्रोजेक्ट्स फ्री ज़ोन एंटरप्राइज़' से बॉयलर फ़ीड पंप पैकेज की सप्लाई के लिए एक बड़ा इंटरनेशनल एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला। इस ऑर्डर में लगभग 18 बॉयलर फ़ीड पंप पैकेज शामिल हैं और इसकी कीमत $12.4 मिलियन (लगभग ₹118 करोड़) है।

कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर महत्वपूर्ण प्रोसेस एप्लीकेशन के लिए हाई-एफ़िशिएंसी, इंजीनियर पंपिंग सॉल्यूशन देने में KSB की क्षमता को और मज़बूत करता है, साथ ही इंटरनेशनल फ़र्टिलाइज़र और एनर्जी सेक्टर में इसकी मौजूदगी को भी बढ़ाता है।

इस ऑर्डर या कॉन्ट्रैक्ट की डिलीवरी सितंबर 2027 और मार्च 2028 के बीच होनी है और पेमेंट इंस्टॉलेशन के बाद किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें