Get App

SRF Ltd Q4 Results: केमिकल कंपनी को ₹582 करोड़ का मुनाफा, इंदौर में नए प्लांट के प्लान को टाला

SRF Ltd Q4 Results: केमिकल कंपनी SRF Ltd ने चौथी तिमाही में ₹582 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। लेकिन इंदौर प्लांट का प्लान टाल दिया गया। इस साल स्टॉक ने अब तक निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 05, 2026 पर 6:10 PM
SRF Ltd Q4 Results: केमिकल कंपनी को ₹582 करोड़ का मुनाफा, इंदौर में नए प्लांट के प्लान को टाला
SRF Ltd का शेयर .93% की गिरावट के साथ ₹2,527.60 पर बंद हुआ।

SRF Ltd Q4 Results: केमिकल सेक्टर की बड़ी कंपनी SRF Ltd ने 5 मई को अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.6% बढ़कर ₹582 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹526 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹4,615 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹4,313 करोड़ था।

मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 7.1% बढ़कर ₹1,026 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹957.4 करोड़ था। हालांकि EBITDA मार्जिन 22.2% पर लगभग स्थिर रहा, यानी कमाई बढ़ी लेकिन मार्जिन में खास सुधार नहीं दिखा।

पूरे साल में मजबूत ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी की कुल रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹15,787 करोड़ रही, जो FY25 में ₹14,693 करोड़ थी। ऑपरेशनल EBIT 29% बढ़कर ₹3,008 करोड़ हो गया। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 47% बढ़कर ₹1,835 करोड़ पहुंच गया, जो मजबूत ग्रोथ दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें