जापान के सॉफ्टबैंक समूह ने चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। इस दौरान 5,65,00,000 शेयर बेचे गए। यह बिक्री बुधवार को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 2,873 करोड़ रुपये में हुई। इस खबर से 4 जून को लेंसकार्ट के शेयर में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 505.05 रुपये के लो तक गया। बाद में 0.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 512.95 रुपये पर बंद हुआ।
