Get App

LIC ने Q3 में खरीदे ₹19400 करोड़ से ज्यादा के शेयर, पोर्टफोलियो में Hyuhdai Motor India समेत ये नए नाम किए शामिल

LIC की ओर से जोरदार खरीदारी ऐसे समय में हुई है, जब म्यूचुअल फंड सहित घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) बाजार में फ्लेक्सिबिलिटी लाने के लिए आक्रामक खरीदारी जारी रखे हुए हैं। DIIs ने दिसंबर 2024 तिमाही में 1.86 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि विदेशी निवेशकों ने इसी अवधि के दौरान 11,788 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 10, 2025 पर 11:42 AM
LIC ने Q3 में खरीदे ₹19400 करोड़ से ज्यादा के शेयर, पोर्टफोलियो में Hyuhdai Motor India समेत ये नए नाम किए शामिल
ओवरऑल बेसिस पर LIC के पोर्टफोलियो में दिसंबर 2024 तिमाही के आखिर में लगभग 15.29 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 286 स्टॉक थे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 19,400 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर खरीदे। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 8 नए स्टॉक जोड़े और 81 मौजूदा स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। प्राइमइन्फोबेस डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा LIC ने 87 स्टॉक में अपनी होल्डिंग कम की है, जबकि 8 अन्य स्टॉक में पूरी हिस्सेदारी बेचकर एग्जिट कर लिया।

इससे पहले जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने 18,094 करोड़ रुपये और अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 23,516 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। ओवरऑल बेसिस पर LIC के पोर्टफोलियो में दिसंबर 2024 तिमाही के आखिर में लगभग 15.29 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 286 स्टॉक थे। सितंबर 2024 तिमाही के आखिर में LIC के पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 16.76 लाख रुपये थी।

किन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान LIC ने जिन प्रमख स्टॉक्स में शेयरहोल्डिंग बढ़ाई, उनमें मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया, NMDC, RIL, हिंदुस्तान जिंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक ओर बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें