LIC Share Price: सरकारी कंपनी के शेयर 3% तक फिसले, एक्स-डिविडेंड ट्रेड और CFO के इस्तीफे का दिखा असर

LIC Share Price: डिविडेंड अमाउंट उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने 24 जून को ट्रेडिंग खत्म होने तक शेयर खरीद लिए होंगे और जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे

अपडेटेड Jun 25, 2026 पर 12:59 PM
याद रहे कि आज, 25 जून को LIC शेयर खरीदने वाले फाइनल डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 25 जून को दिन में 3.4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। एनएसई पर शेयर 421.65 रुपये के लो तक गया। यह गिरावट मुख्य रूप से डिविडेंड पेमेंट के हिसाब से स्टॉक में हुए एडजस्टमेंट के कारण रही। LIC वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है और शेयर गुरुवार को एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहा है। याद रहे कि आज, 25 जून को शेयर खरीदने वाले फाइनल डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे।

यह अमाउंट उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने 24 जून को ट्रेडिंग खत्म होने तक शेयर खरीद लिए होंगे और जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे।

फाइनल डिविडेंड पर 27 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। वित्त वर्ष 2025 के लिए LIC ने 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी में सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सा है।


LIC के CFO ने दिया इस्तीफा

शेयर में गिरावट की एक वजह यह भी है कि कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) सुनील अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह 14 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया कि अग्रवाल ने बेहतर संभावनाएं तलाशने के लिए इस्तीफा दिया है।

LIC के शेयर में गिरावट

Life Insurance Corporation of India का मार्केट कैप 5.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। कीमत 2 सप्ताह में 8 प्रतिशत उछली है। 29 मई को शेयर ने एक्स-बोनस ट्रेड किया था। LIC ने पहली बार बोनस शेयर बांटे हैं। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर दिया गया। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 1 जून थी।

Relaxo Share Price: फुटवियर कंपनी में खरीद की सुनामी, शेयर ने लगाई 14% तक की छलांग

मई महीने में LIC के शेयर के लिए JM Financial ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी थी। लेकिन टारगेट प्राइस 888 रुपये से बढ़ाकर 960 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। Emkay Global ने टारगेट बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया था। रेटिंग 'बाय' ही दोहराई थी। HDFC Securities ने 'एड' रेटिंग बरकरार रखी थी। टारगेट बढ़ाकर 1110 रुपये कर दिया था। Citigroup ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी थी और टारगेट प्राइस 1475 रुपये दिया था। Bernstein ने ‘मार्केट परफॉर्म’ रेटिंग दोहराई थी। टारगेट प्राइस 900 रुपये प्रति शेयर दिया था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।