Get App

LIC के शेयरधारकों को जल्द मिलेगा डिविडेंड, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड अमाउंट

LIC ने आईपीओ में इनवेस्टर्स को 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर दिए थे। लेकिन, 17 मई को शेयरों की लिस्टिंग बहुत कमजोर रही। उसके बाद से शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई। एक समय तो इसका प्राइस लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले 32 फीसदी तक गिर गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 11:56 AM
LIC के शेयरधारकों को जल्द मिलेगा डिविडेंड, जानिए क्या है रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड अमाउंट
शुक्रवार (8 जुलाई) को LIC के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 11:40 बजे कंपनी के शेयर का प्राइस 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 706.35 रुपये था।

LIC ने शेयरधारकों को डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। कंपनी ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। उसने कहा है कि डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 26 अगस्त होगी। कंपनी की पहली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 27 सितंबर को होगी।

LIC 10 रुपये फेसवैल्यू वाले हर शेयर पर 1.50 रुपये डिविडेंड देगी। कंपनी के बोर्ड ने LIC (Nepal) Ltd. के राइट्स इश्यू में 80.67 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। LIC (Nepal) एलआईसी का ज्वाइंट वेचर है।

यह भी पढ़ें : ITR फाइल करने के लिए जरूरी है टैक्सेबल इनकम की जानकारी, जानिए कैसे कैलकुलेट करेंगे Taxable Income

एलआईसी ने बताया है कि सरकार ने सुचिंद्रा मिश्रा को कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह एलआईसी के बोर्ड में सरकार के प्रतिनिधि होंगे। वह डिपार्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज में एडिशनल सेक्रेटरी हैं। बोर्ड में उनकी नियुक्ति पंकज जैन की जगह पर की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें