Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav DECEMBER 04, 2023 / 3:39 PM IST

Closing Bell: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा बाजार, सेंसेक्स 1,384 अंक चढ़ा, निफ्टी 20,650 के ऊपर हुआ बंद

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1383.93 अंक यानी 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 68,865.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 418.90 अंक यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 20686.80 के स्तर पर बंद हुआ। Eicher Motors, Adani Enterprises, Adani Ports, BPCL और ICICI Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा । वहीं HDFC Life, Britannia Industries, Wipro, Sun Pharma और Titan Company निफ्टी का टॉप लूजर रहा

Closing Bell:विधानसभा चुनाव नतीजों से बाजार झूमा और सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक, मिडकैप नए शिखर पर बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, PSU शेयरों में बढ़त देखने को मिली। मेटल, ऑटो, IT इंडेक्स तेजी पर बंद हुआ। तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स  1383.93 अंक यानी  2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 

Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
DECEMBER 04, 2023 / 3:36 PM IST
Closing Bell: विधानसभा चुनाव नतीजों से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद
विधानसभा चुनाव नतीजों से बाजार झूमा और सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक, मिडकैप नए शिखर पर बंद हुए। आज के कारोबार में फार्मा छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, PSU शेयरों में बढ़त देखने को मिली। मेटल, ऑटो, IT इंडेक्स तेजी पर बंद हुआ। तेल-गैस शेयरों में जोरदार तेजी रही।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1383.93 अंक यानी 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 68,865.12 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 418.90 अंक यानी 2.07 फीसदी की बढ़त के साथ 20686.80 के स्तर पर बंद हुआ।
Eicher Motors, Adani Enterprises, Adani Ports, BPCL और ICICI Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा । वहीं HDFC Life, Britannia Industries, Wipro, Sun Pharma और Titan Company निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
फार्मा और मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स आज 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
    DECEMBER 04, 2023 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:एमके ग्लोबल के तकनीकी विश्लेषक कपिल शाह की बाजार पर राय

    एमके ग्लोबल के तकनीकी विश्लेषक कपिल शाह का कहना है कि यो ध्यान में रखना दिलचस्प है कि निफ्टी केवल 27 कारोबारी सत्रों में लगभग 10 फीसदी बढ़ गया है। आरएसआई रीडिंग वर्तमान में 80 के स्तर पर है जो उच्चतम नहीं है। अतीत में, आरएसआई रीडिंग 83 के स्तर के आसपास पहुंच गई थी। पिछले आंकड़ों से पता चलता है कि निफ्टी पिछले 27 सालों में 3.3 फीसदी की औसत बढ़त के साथ दिसंबर में 74 फीसदी मामलों में बढ़त के साथ बंद हुआ है। कुल मिलाकर बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी में जल्दी ही हमें 21000 का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि, हम बाजार में हल्के टाइम या प्राइस करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। इंडेक्स में गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका हो सकती है।

      DECEMBER 04, 2023 / 3:22 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:सौरभ मुखर्जी ने Bajaj Finance में घटाई हिस्सेदारी

      सौरभ मुखर्जी (Saurabh Mukherjea) और उनकी टीम ने NBFC बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। सौरभ मुखर्जी, मार्सेलस इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (Marcellus Investment Managers) के फाउंडर और चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने RBI द्वारा कंज्यूमर लोन्स पर रिस्क वेटेज बढ़ाने से बहुत पहले ही बजाज फाइनेंस में हिस्सेदारी घटा दी थी। मुखर्जी और उनकी टीम ने अब HDFC Bank में अलोकेशन बढ़ा दिया है।

      पूरी खबर यहां पढ़ें- सौरभ मुखर्जी ने Bajaj Finance में घटाई हिस्सेदारी, दूसरी जगह लगाया पैसा; क्या रही वजह

        DECEMBER 04, 2023 / 3:09 PM IST
        Stock Market LIVE Updates:रिकॉर्ड ऊंचाई पर निफ्टी बैंक
        निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा हैं। 91 सत्रों में निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। 21 जुलाई 2023 के बाद बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचा है। अप्रैल 2022 के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी देखने को मिली। निफ्टी नए शिखर पर है और पहली बार इंट्राडे में 20700 के पार निकला है।
          DECEMBER 04, 2023 / 3:03 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय


          एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, "तकनीकी रूप से, निफ्टी पहले ही 19,850 के बड़े रजिस्टेंस स्तर को पार कर चुका है। तब से इसमें निकट भविष्य में एक मजबूत रैली की उम्मीद में हायर स्ट्राइक प्राइस की ओर पुट पोजीशन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। डेली चार्ट पर बैट एक्शन मैग्नेट मूव बनने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिली। रूपक डे की राय है कि जब तक निफ्टी 20,400 से नीचे नहीं आ जाता, तब तक मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड बहुत ज्यादा बुलिश रहेगा।

            DECEMBER 04, 2023 / 2:51 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:सुशील केडिया की बाजार पर राय

            Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि बीजेपी की जीत के बाद बाजार ने एक नई आशा को अपनाया है। निराशा से निकलकर बाजार आशा की ओर बढ़ता हुआ नजर आया है। हमें लगता है कि 10-20 साल के लिए 19,200 निफ्टी का बेस बना है। 2025 तक सेंसेक्स 1 लाख तक जा सकता है। बाजार में अगले 5 साल का नजरिया रखना चाहिए। डिफेंस सेक्टर में अच्छी ग्रोथ नजर आयेगी। M Tar Technologies में आगे 50 प्रतिशत की तेजी संभव है।

              DECEMBER 04, 2023 / 2:51 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:Nuvama Wealth Management पर Citi की राय

              Nuvama Wealth Management पर Citi ने इस 'खरीदारी' की राय के साथ कवरेज शुरू कर दिया है और 4,110 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज फर्म Citi ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में मैनेज किए जाने वाले वेल्थ में ग्रोथ को औपचारिक बनने से कंपनी का फायदा मिल सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि कैपिटल मार्केट कारोबार में वेल्थ को लेकर कई तरह की सिनर्जी होती है । हालांकि, अर्निंग्स में उतार-चढ़ाव से इसपर जोखिम भी होता है।

                DECEMBER 04, 2023 / 2:25 PM IST

                Stock Market LIVE Updates: बैंक निफ्टी पर टिप्स2ट्रेड के एआर रामचंद्रन की राय

                निफ्टी बैंक डेली चार्ट पर 46,265 पर स्थित अगले रजिस्टेंस के साथ ओवरबॉट दिख रहा है। टिप्स2ट्रेड के एआर रामचंद्रन का कहना है कि निवेशकों को इसमें मुनाफावसूली करनी चाहिए क्योंकि 45,230 के सपोर्ट के नीचे बंद होने पर बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 43,700 तक गिर सकता है। उन्होंने कहा "लार्ज कैप के साथ निजी क्षेत्र के बैंक, जिन्होंने पिछले दो सालों में स्टॉक प्राइस रिटर्न के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, आने वाले कुछ महीनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि इनका वैल्यूएशन दूसरे सेक्टरो की तुलना में सस्ता है।"

                  DECEMBER 04, 2023 / 2:23 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Alkem Labs के मंडावा यूनिट से USFDA से 3 आपत्तियां मिली, शेयर में दबाव

                  कंपनी के मंडावा यूनिट से USFDA से 3 आपत्तियां मिली। 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्लांट की जांच हुई थी। डाटा इंटेग्रिटी को लेकर कोई आपत्ति नहीं मिली। फिलहाल Alkem Labs का शेयर एनएसई पर 25.05 रुपये यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 4620. 30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                    DECEMBER 04, 2023 / 2:06 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:BCL Industries को मिला 561 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 9% भागा

                    BCL Industries के शेयरों में शानदार बढ़त देखने को मिली। दरअसल कंपनी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 561 करोड़ रुपये का एथेनॉल सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बीसीएल इंडस्ट्रीज ने अपनी सब्सिडियरी Svaksha Distillery के साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के एक टेंडर में हिस्सा लिया था। यह टेंडर एथेनॉल सप्लायर चुनने के लिए निकाला गया था। फिलहाल BCL Industries का शेयर 5.00 रुपये यानी 9.06 फीसदी की बढ़त के साथ 59 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                      DECEMBER 04, 2023 / 1:58 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:Brigade Enterprise ने बंगलुरु में नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया, शेयर में बढ़त

                      बंगलुरु में नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट की ग्रॉस रेवेन्यू क्षमता 2,000 करोड़ रुपये संभव है। व्हाइटफील्ड-सरजापुर रोड पर 14 एकड़ में प्रोजेक्ट फैला है । फिलहाल Brigade Enterprise का शेयर एनएसई पर 5.95 रुपये यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 844.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                        DECEMBER 04, 2023 / 1:47 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:मोतीलाल ओसवाल की पसंद

                        ब्रोकरेज फर्म के सबसे पसंदीदा शेयरों की लिस्ट में SBI, Axis Bank, Mahindra & Mahindra, Hero MotoCorp, L&T, UltraTech Cement, Titan और Indian Hotels जैसे स्टॉक्स हैं. मिडकैप स्पेस में Godrej Properties, India Hotels, Lemon Tree, Sunteck Realty, PNB Housing, Angel One और Global Health सबसे पसंदीदा स्टॉक्स हैं।

                          DECEMBER 04, 2023 / 1:42 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:MCX पर मॉर्गन स्टैनली की राय


                          मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,955 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि एवरेज डेली ट्रेडेड वैल्यू (ADTV) कंपनी के मुनाफे और शेयर प्राइस का एक प्रमुख चालक है। नवंबर-23 में, ADTV (फ्यूचर्स + 42%*ऑप्शंस) मासिक आधार पर 9% घटकर 58,200 करोड़ रुपये रह गया। ADTV संभवतः प्लेटफ़ॉर्म माइग्रेशन के कारण नवंबर में बंद हो गया था। प्लेटफॉर्म माइग्रेशन से संभवत: कैपिटल मार्केट के शेयरों की मजबूती में मदद मिली।

                            DECEMBER 04, 2023 / 1:11 PM IST
                            Stock Market LIVE Updates:SOM DISTILLERIES को कर्नाटक एक्साइज विभाग से मंजूरी मिली
                            कर्नाटक एक्साइज विभाग से मंजूरी मिली है। प्रीमियम बीयर की सप्लाई के लिए मंजूरी मिली। तमिलनाडु में प्रीमियम ब्रांड बीयर की सप्लाई के लिए कर्नाटक एक्साइज से मंजूरी मिली है।
                              DECEMBER 04, 2023 / 1:01 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:LIC पर KOTAK INSTITUTIONAL EQUITIES की राय

                              कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने एलआईसी पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,040 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पीएसयू फाइनेंस शेयरों में तेजी के बाद इस स्टॉक ने पिछले एक सप्ताह में 10% की बढ़ोतरी दिखाई है। कंपनी के नये प्रोडक्ट् 'जीवन उत्सव' के प्रचार के कारण ये रैली देखने को मिली। हालांकि कंपनी का IRRs प्रतिस्पर्धियों की तुलना में थोड़ा कम है। उनका कहना है कि शेयर के वैल्यूएशन सस्ते बने हुए हैं, जिससे बड़ा हेडरूम मिलता है।

                                DECEMBER 04, 2023 / 12:44 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:SJVN ने 60 MW के 2 नए यूनिट शुरू किए, शेयर 2% से ज्यादा भागा

                                कंपनी ने 60 MW के 2 नए यूनिट शुरू किए है। कंपनी ने 60 MW के 2 नए यूनिट शुरू किए है। फिलहाल SJVN का शेयर एनएसई पर 2.00 रुपये यानी 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ 87.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  DECEMBER 04, 2023 / 12:28 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Salasar Techno Engineering को TANGEDCO से मिला 364 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 3% से ज्यादा उछला

                                  TANGEDCO से कंपनी को 364 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल Salasar Techno Engineering का शेयर एनएसई पर 1.80 रुपये यानी 3.42 फीसदी की बढ़त के साथ 52.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    DECEMBER 04, 2023 / 12:20 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Salasar Techno Engineering को TANGEDCO से मिला 364 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 3% से ज्यादा उछला

                                    TANGEDCO से कंपनी को 364 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल Salasar Techno Engineering का शेयर एनएसई पर 1.80 रुपये यानी 3.42 फीसदी की बढ़त के साथ 52.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      DECEMBER 04, 2023 / 12:06 PM IST

                                      Stock Market LIVE Update: दोपहर 12 बजे बाजार की चाल

                                      बीएसई सेंसेक्स 976.62 अंक यानी 1.45 फीसदी की छलांग लगाते हुए 68,457.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान Larsen & Toubro (L&T), SBI, Ultratech Cement, Kotak Mahindra Bank बीएसई पर सबसे ज्यादा एक्टिव शेयर नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी50 इंडेक्स 303 अंक यानी 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 20,571 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप 5 गेनर में Adani Enterprises, Adani Ports, BPCL, L&T, और ONGC के शेयर शामिल हैं।

                                        DECEMBER 04, 2023 / 12:06 PM IST
                                        Stock Market LIVE Updates: GREAVES COTTON ने नेपाल में 2-व्हीलर EV लॉन्च किया
                                        कंपनी ने नेपाल में 2-व्हीलर EV लॉन्च किया है। फिलहाल GREAVES COTTON का शेयर एनएसई पर 1.15 रुपये यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 133.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                          DECEMBER 04, 2023 / 11:58 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Avantel को NewSpace India से करीब 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर करीब 5% उछला

                                          NewSpace India से करीब 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल Avantel का शेयर एनएसई पर 5.75 रुपये यानी 4.63 फीसदी की बढ़त के साथ 128.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            DECEMBER 04, 2023 / 11:49 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: बीकानेर-नीमराना ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में टाटा पावर खरीदेगी, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                            बीकानेर-नीमराना ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में टाटा पावर खरीदेगी। PFC Consulting बीकानेर-नीमराना प्रोजेक्ट बना रही है। PFC Consulting , PFC की सब्सिडियरी है । प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,544 करोड़ रुपये संभव है। अगले 2 साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल Tata Power का शेयर एनएसई पर 3.35 रुपये यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 279.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              DECEMBER 04, 2023 / 11:19 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: L&T पर सिटी की राय

                                              सिटी ने एलएंडटी पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,550 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 4,000 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भारत में कैपेक्स में निरंतर मजबूत वृद्धि के कारण कंपनी हमारी टॉप पिक बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में कंपनी के कैपेक्स में मजबूत वृद्धि हुई है। कंपनी की अगले कुछ वर्षों में भारत सरकार के कैपेक्स प्रोग्राम पर विजिब्लिटी बढ़ रही है। कंपनी मजबूत निष्पादन क्षमताओं का भी प्रदर्शन कर रही है। मिडिल ईस्ट और भारत में बहुत बड़े ऑर्डर मिलने से भी कंपनी की मजबूत निष्पादन क्षमता का पता चलता है। अगले कुछ वर्षों में कंपनी की आय में मजबूत वृद्धि देखने को मिलेगी।

                                                DECEMBER 04, 2023 / 11:04 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Newgen Software Technologies पर जेफरीज की राय


                                                जेफरीज ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस 1,275 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,740 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।जेफ़रीज़ ने कहा, 'न्यूजेन ने मौजूदा और नए ग्राहकों के बीच बिक्री बढ़ाने के लिए एक वर्टिकल स्पेसिफिक पॉइंट सॉल्यूशन बेस्ड दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी के ट्रेड फाइनेंस प्रोडक्ट को नौ बड़े सौदे मिले हैं और यह भविष्य में मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी प्रदान करता है। फर्म के मैनेजमेंट ने कहा है कि 35 करोड़ डॉलर की टॉपलाइन तक पहुंचने के बाद न्यूजेन का ग्रॉस मार्जिन 10-12 पीपीटी तक बढ़ सकता है।' कंपनी के मजबूत ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है और यह ग्रोथ मुख्य रूप से भारत और मिडिल ईस्ट से देखने को मिलेगी।

                                                  DECEMBER 04, 2023 / 10:22 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:अदाणी ग्रुप में जोरदार तेजी

                                                  अदाणी ग्रुप की कंपनियों में रौनक देखने को मिल रही है। अदाणी ग्रीन करीब 8 परसेंट उछला है जबकि अदाणी एंटरप्राइज, अदाणी पावर 6 परसेंट से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। अदाणी एनर्जी और अदाणी टोटल में 5 परसेंट की तेजी देखने को मिल रहा है।

                                                    DECEMBER 04, 2023 / 10:13 AM IST
                                                    Stock Market LIVE Updates:ZERODHA के KITE ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर दिक्कत आई
                                                    ZERODHA के KITE ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर दिक्कत आई। KITE ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर दिक्कत की शिकायत की है। ZERODHA की KITE मोबाइल एप्प में भी शिकायतें मिली है। तकनीकी दिक्कतें दूर करने पर काम जारी है।
                                                      DECEMBER 04, 2023 / 10:07 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में इन शेयरों में मिल सकता है 5% तक का रिटर्न

                                                      Nifty ने 1 दिसंबर को खत्म हफ्ते में शानदार तेजी दिखाई। निफ्टी 2.39 फीसदी चढ़ने के बाद 20,268 प्वाइंट्स की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बुल्स की पकड़ लगातार पांचवें हफ्ते मार्केट पर देखने को मिली। इस हफ्ते के लिए निफ्टी के लिए अब पहला सपोर्ट 20,150-20,100 पर दिख रहा है। दूसरा सपोर्ट 20,000-19,950 पर दिख रहा है। तेजी की स्थिति में निफ्टी 20,400-20,500 तक जाने की कोशिश करेगा। बाजार में आने वाली हर गिरावट बुल्स के लिए अच्छी रहेगी। लार्जकैप के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में तेजी जारी रह सकता है। हालांकि, यह तेजी उतनी नहीं होगी, जितनी हम पिछले कुछ महीनों में देख चुके हैं।

                                                      पूरी खबर यहां पढ़ें- Hot Stocks Today : ये दो स्टॉक्स 2-3 हफ्तों में आपको कर देंगे मालामाल, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

                                                        DECEMBER 04, 2023 / 9:30 AM IST

                                                        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                        निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 20,289 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 20,314 और 20,356 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 20,207 फिर 20,181 और 20,140 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                        बैंक निफ्टी

                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 44,926 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 45,025 और 45,185 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 44,606 फिर 44,507 और 44,346 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                          DECEMBER 04, 2023 / 9:27 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे की बाजार पर राय

                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि बुल्स ने बाजार पर पकड़ बनाए रखी है। निफ्टी लगातार चढ़ रहा है। वीकली स्केल पर अब निफ्टी में एक कंसलोडेशन ब्रेकआउट की संभावना दिख रही है। जिससे निफ्टी में आगे की रैली का रास्ता साफ होगा। मार्केट सेंटीमेंट में उत्साह बना हुआ है। साप्ताहिक आरएसआई में बुलिश क्रॉसओवर इसका संकेत है। निफ्टी के लिए 20,200 पर सपोर्ट है। अगर यहां से कोई गिरावट आती है तो खरादारी करें। वहीं, ऊपर की तरफ 20,450-20,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                            DECEMBER 04, 2023 / 9:18 AM IST

                                                            Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला

                                                            चुनाव नतीजों के बाद 04 दिसंबर को भारतीय इक्विटी बाजार शानदार बढ़त लेकर खुला। आज के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी रुकॉर्ड ऊंचाई पर खुले है। 09: 16 बजे के आसपास सेंसेक्स 914.8 अंक यानी 1.36 फीसदी की बढ़त के साथ 68,393.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 280.45 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 20548.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                              DECEMBER 04, 2023 / 9:06 AM IST

                                                              pre-opening: प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान बाजार में शानदार बढ़त


                                                              प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1014.01 अंक यानी 1.52 फीसदी की बढ़त के साथ 68,489.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 318.80 अंक यानी 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ 20596.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                DECEMBER 04, 2023 / 8:55 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय


                                                                मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि एफआईआई की तरफ से नए सिरे हो रही खरीदारी और यूरोपीय बाजार के सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में जोरदार खरीदारी आई जिसने बेंचमार्क निफ्टी को एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। कमजोर ग्लोबल स्थिति में भारत एक चमकता सितारा बना हुआ है। मजबूत जीडीपी और पीएमआई आंकड़ों के साथ ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट जैसे बाहरी कारक भी बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं।अच्छी खबर यह है कि निफ्टी के लिए अल्पकालिक तकनीकी आउटलुक तेजी के पक्ष में बना हुआ है। जिसमें निफ्टी के लिए 20089-19909 पर सपोर्ट और 20500-20751 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                  DECEMBER 04, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:बिट कॉइन का भाव 40000 डॉलर तक पहुंचा

                                                                  मई 2022 के बाद सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी यानी बिटकॉइन 40,000 डॉलर के पार निकलने में कामयाब रहा । ब्याज दरों में कटौती के संकेत से रिबाउंड की उम्मीद और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स की ओर से बढ़ने डिमांड की वजह से बिटकॉइन में यह तेजी देखने को मिल रही है ।

                                                                    DECEMBER 04, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                    दिसंबर महीने के पहले कारोबारी सेशन में संस्थागत निवेशकों की ओर से भी खरीदारी देखने को मिली। नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते से ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से खरीदारी शुरू हो चुकी है। 1 दिसंबर (शुक्रवार) को FIIs ने कैश मार्केट में 1,589.61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, DIIs की ओर से 1,448.08 करोड़ रुपए की खरीदारी रही।

                                                                      DECEMBER 04, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                      Crude Oil:कच्चे तेल का भाव

                                                                      शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में 2% तक की गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड करीब 2.5% फिसलकर 79 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। जबकि, WTI क्रूड का बाव 74 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब है। गुरुवार को OPEC+ देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में 22 लाख बैरल प्रति दिन कटौती करने का फैसला लिया है। उसमें सऊदी अरब और रूस से करीब 13 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती होगी।

                                                                        DECEMBER 04, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अहम सेक्टरों में रोटेशनल बाइंग के चलते सूचकांक को ऊपर चढ़ने में मदद मिल रही है और अब हमारी नजर निफ्टी में 20,500 पर है। घरेलू कारकों के अलावा अच्छे ग्लोबल संकेतों से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में बाजार में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति को जारी रखने की सलाह होगी।

                                                                          DECEMBER 04, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                          Global Market Cues:बाजार के लिए शानदार संकेत

                                                                          GIFT NIFTY में करीब 300 अंकों का जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी । अमेरिकी फेड चेयरमैन, जेरोम पॉवेल ने एक बयान में कहा है कि दरों में बढ़ोतरी करने से महंगाई पर ब्रेक लगाने में मदद मिली और सख्ती की रणनीति का असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2024 से अमेरिका में महंगाई दर 2.5% पर आ सकता है।

                                                                            DECEMBER 04, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।