Closing Bell: सेंसेक्स 491 अंक चढ़ा, निफ्टी 21,650 के ऊपर हुआ बंद
निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े है। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। PSE, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही।
Bajaj Finance, NTPC, ONGC, Tata Consumer और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं BPCL, LTIMindtree, Dr Reddy's Laboratories, HCL Technologies और Hero MotoCorp निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो रियल्टी इंडेक्स 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। पावर इंडेक्स में 2 फीसदी, बैंक, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 490.97 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 71,847.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 141.30 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 21,658.60 के स्तर पर बंद हुआ।