Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय
शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी 19,400 - 19,500 की रेंज में कंसोलीडेट हो रहा है। यहां निफ्टी के लिए कई अहम मूविंग एवरेज रजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहे हैं। जिसमें तेजी सीमित हो रही है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19,280 -19,310के जोन में स्थित गैप एरिया सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। उनका मानना है कि जब तक इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेक आउट नहीं आता बाजार दायरे में ही कारोबार करती दिखेगा। निफ्टी के लिए इस समय 19,460 - 19,500 पर तत्काल रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 19,280 - 19,310 पर मजबूत सपोर्ट है।
9 नवंबर को, निफ्टी 48 अंक गिरकर 19,395 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। लेकिन फिर भी 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 19,367) से ऊपर बना रहा, जबकि बीएसई सेंसेक्स 143 अंक फिसलकर 64,832 पर बंद हुआ। उधर निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने लगातार छठे सत्र में 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ अपनी बढ़त जारी रखी, लेकिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ पांच दिन की बढ़त का क्रम तोड़ दिया।