Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav SEPTEMBER 15, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 320 अंक चढ़ा, निफ्टी 20200 के आसपास हुआ बंद, ऑटो शेयरों में रही तेजी

Closing Bell: Bajaj Auto, Grasim Industries, M&M, Hero MotoCorp और HCL Technologies निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं BPCL2, Asian Paints, HUL, ONGC and Britannia Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.63 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 67,838.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 20192.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। ऑटो, IT, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव रहा। Bajaj Auto, Grasim Industries, M&M, Hero MotoCorp और HCL Technologies निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं BPCL2, Asian Paints, HUL, ONG

Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
SEPTEMBER 15, 2023 / 3:36 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। ऑटो, IT, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव रहा।
Bajaj Auto, Grasim Industries, M&M, Hero MotoCorp और HCL Technologies निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं BPCL2, Asian Paints, HUL, ONGC and Britannia Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहे।
आज के कारोबार में कुछ सेक्टर में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। पावर, रियल्टी, एफएमसीजी , ऑयल एंड गैस में 0.2-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि बैंक, ऑटो, फार्मा , आईटी इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।
बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.63 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 67,838.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.25 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 20192.35 के स्तर पर बंद हुआ।
    SEPTEMBER 15, 2023 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Titagarh Rail पर HSBC की राय

    HSBC ने Titagarh Rail पर खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य को 700 से बढ़ाकर 900 रुपए प्रति शेयर किया। प्राइवेट सेक्टर की ओर से रेलवे वैगन्स की डिमांड के दम पर मजबूत वॉल्यूम ट्रेंड दिख रहा। प्राइवेट कंपनियों की ओर से वैगन्स की डिमांड से शानदार मुनाफा मिल रहा। कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग, ग्रोथ आउटलुक में भी मजबूती दिख रही।

      SEPTEMBER 15, 2023 / 3:07 PM IST
      Stock Market LIVE Updates:ASHOK LEYLAND, TVS MOBILITY के साथ JV का गठन करेगी
      TVS MOBILITY के साथ JV का गठन करेगी। JV में कंपनी का 49.9% हिस्सा होगा। JV में TVS MOBILITY के साथ `40 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
        SEPTEMBER 15, 2023 / 3:03 PM IST

        Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

        आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 20200, 20300 और 20500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 20200, 20100 और 20000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46300, 46400 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46300, 46200 और 46000 के स्तर पर नजर आये।

          SEPTEMBER 15, 2023 / 2:46 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Restaurant Brands Asia का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा

          Restaurant Brands Asia के शेयरों में तेजी देखने को मिली। ब्लॉक डील विंडो के तहत 12.54 करोड़ शेयरों (25.4 पर्सेंट इक्विटी) का ट्रांजैक्शन हुआ है। मनीकंट्रोल (Moneycontrol) को इस डील से जुड़े पक्ष के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सीएनबीसी-टीवी18 ( CNBC-TV18) ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि ब्लॉक डील में शेयरों की बिक्री एवरस्टोन (Everstone) ने की है। जून तिमाही के मुताबिक, कंपनी में एवरस्टोन की हिस्सेदारी 25 पर्सेंट थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1 बजकर 48 मिनट पर कंपनी का शेयर 9.10 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 131.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

          पूरी खबर यहां पढ़े- ब्लॉक डील की खबर से 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा Restaurant Brands Asia का शेयर

            SEPTEMBER 15, 2023 / 2:34 PM IST
            Stock Market LIVE Updates:ASHOK LEYLAND ने UP सरकार के साथ करार किया, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा
            UP सरकार के साथ करार किया है। कंपनी ने EV बस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए करार किया। EV बस यूनिट पर `200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। फिलहाल ASHOK LEYLAND का शेयर 3.15 रुपये यानी 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 183.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
              SEPTEMBER 15, 2023 / 2:21 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:ZYDUS LIFE की गर्भनिरोधक दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली
              कंपनी की गर्भनिरोधक दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। NORELGESTROMIN और ETHINYL ESTRADIOL को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली। फिलहाल ZYDUS LIFE का शेयर 3.45 रुपये यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 643.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                SEPTEMBER 15, 2023 / 2:13 PM IST

                Holmarc का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला

                Holmarc का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ में अगले हफ्ते 20 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। 11 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयरों को लेकर फिलहाल कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

                पूरी खबर यहां पढ़े- खुल गया Holmarc IPO, ग्रे मार्केट में नहीं है कोई हलचल, चेक करें कंपनी की सेहत

                  SEPTEMBER 15, 2023 / 2:00 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Titagarh Rail पर HSBC की राय

                  HSBC ने Titagarh Rail पर खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य को 700 से बढ़ाकर 900 रुपए प्रति शेयर किया। प्राइवेट सेक्टर की ओर से रेलवे वैगन्स की डिमांड के दम पर मजबूत वॉल्यूम ट्रेंड दिख रहा। प्राइवेट कंपनियों की ओर से वैगन्स की डिमांड से शानदार मुनाफा मिल रहा। कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग, ग्रोथ आउटलुक में भी मजबूती दिख रही।

                    SEPTEMBER 15, 2023 / 1:42 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:SpiceJet ने Credit Suisse को चुकाए 15 लाख डॉलर

                    SpiceJet ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) को 15 लाख डॉलर का भुगतान कर दिया है। स्पाइसजेट ने बताया कि यह भुगतान 14 सितंबर को किया गया। एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'स्पाइसजेट लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए क्रेडिट सुईस को 15 लाख डॉलर का भुगतान कर दिया है।' इस खबर के बाद स्पाइसजेट के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

                      SEPTEMBER 15, 2023 / 1:27 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:बजाज ऑटो पर BofA Securities की राय

                      ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) ने बजाज ऑटो के स्टॉक को "न्यू्ट्रल" से "बाई" कैटेगरी में अपग्रेड किया है। साथ ही 12 महीने का टार्गेट प्राइस 5,100 रुपये से बढ़ाकर 5,550 रुपये कर दिया है। इस अपडेट के बाद बजाज ऑटो के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और कीमत 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गई।बोफा सिक्योरिटीज का कहना है कि बजाज ऑटो के लिए, यह जीत का समय है क्योंकि कई ग्रोथ ड्राइवर्स काम कर रहे हैं। ग्रोथ मुख्य रूप से 2Es, निर्यात और इलेक्ट्रिक द्वारा संचालित होगी, जो मूल्यांकन और री-रेटिंग के मुख्य कारण हैं। बोफा सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में है कि निर्यात में बदलाव के साथ सभी व्यावसायिक क्षेत्र अब वित्त वर्ष 2024-25 में सकारात्मक वृद्धि के लिए तैयार हैं।

                        SEPTEMBER 15, 2023 / 1:10 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS पर नोमुरा की राय

                        नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 786 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने आकर्षक कीमतों पर नई नेक्सन की लॉन्चिंग की है। इसी महीने 23 सितंबर से कंपनी नेक्सन गाड़ी की डिलिवरी शुरू हो सकती है। कंपनी के दोनों मॉडल अधिक सोफिस्टिकेटेड और कलरफुल हैं। ये मॉडल प्रतिस्पर्धात्मक रूप से ग्राहकों को भी आकर्षित कर सकते हैं।

                          SEPTEMBER 15, 2023 / 12:57 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:TECH MAHINDRA पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की राय

                          कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टेक महिंद्रा पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट 1,210 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्टों से पता चल रहा है कि कंपनी ने एक नये ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर की घोषणा की है। ये बदलाव महत्वपूर्ण हैं और कुछ लीडर्स के संगठन के बाहर किया जा सकता है। नया स्ट्रक्चर जियो वर्टिकल बेस्ड है। नये स्ट्रक्चर से सेल्स और डिलीवरी के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की जायेंगी।

                            SEPTEMBER 15, 2023 / 12:40 PM IST
                            Stock Market LIVE Updates: GREAVES COTTON ने GREAVES ELTRA कार्गो EV लॉन्च की
                            कंपनी ने GREAVES ELTRA कार्गो EV लॉन्च की है। कंपनी ने 3-व्हीलर कार्गो EV लॉन्च की है। फिलहाल GREAVES COTTONका शेयर एनएसई पर 2.80 रुपये यानी 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 146.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                              SEPTEMBER 15, 2023 / 12:29 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:SIYARAM SILK ने अपना शेयर बायबैक प्राइस बढ़ाया, शेयर 4% से ज्यादा उछला

                              कंपनी ने अपना शेयर बायबैक प्राइस बढ़ाया है। बायबैक का प्राइस 650 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 720 रुपये प्रति किया है। कंपनी 16.61 लाख शेयर बायबैक करेगी। फिलहाल SIYARAM SILK का शेयर एनएसई पर 29.00 रुपये यानी 4.83 फीसदी की बढ़त के साथ 617 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                SEPTEMBER 15, 2023 / 12:13 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Lemon Tree Hotels ने गुजरात और नेपाल में प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस करार किया, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा

                                कंपनी ने गुजरात और नेपाल में प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस करार किया है। गुजरात में लेमन ट्री होटल्स ब्रांड के नाम से करार किया है। नेपाल में लेमन ट्री रिसॉर्ट ब्रांड के नाम से करार किया है। सब्सिडियरी कार्नेशन होटल्स ऑपरेट करेगी नए होटल्स हैं। फिलहाल Lemon Tree Hotels का शेयर एनएसई पर 1.30 रुपये यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 124 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  SEPTEMBER 15, 2023 / 12:00 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Strides Pharma को Dolutegravir दवा को US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिली, शेयर 9% चढ़ा

                                  Dolutegravir दवा को US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। Naive मरीजों के Antiretroval Therapy में इस दवा का इस्तेमाल होता है। Dolutegravir दवा का US में $134.5 Cr का मार्केट है। कंपनी इस दवा का बंगलुरु प्लांट में उत्पादन होगा। फिलहाल Strides Pharma का शेयर एनएसई पर 41.85 रुपये यानी 8.94 फीसदी की बढ़त के साथ 510 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    SEPTEMBER 15, 2023 / 11:42 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Titagarh Rail पर HSBC की राय

                                    HSBC पर Titagarh Rail पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक पर 900 रुपये का लक्ष्य दिया है। प्राइवेट सेक्टर की ओर से रेलवे वैगन्स की डिमांड के दम पर मजबूत वॉल्यूम ट्रेंड दिख रहा। प्राइवेट कंपनियों की ओर से वैगन्स की डिमांड से शानदार मुनाफा मिल रहा। कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बैकलॉग, ग्रोथ आउटलुक में भी मजबूती दिख रही।

                                      SEPTEMBER 15, 2023 / 11:27 AM IST
                                      Stock Market LIVE Updates: SHAKTI PUMPS को मिला 293 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 11% से ज्यादा चढ़ा
                                      कंपनी को 293 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग से ऑर्डर मिला है। फिलहाल SHAKTI PUMPS का शेयर एनएसई पर 94.15 रुपये यानी 11.83 फीसदी की बढ़त के साथ 881 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                        SEPTEMBER 15, 2023 / 11:15 AM IST
                                        Stock Market LIVE Updates:निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
                                        निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिल रहा है जबकि निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी हावी हुई। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में खरीदारी रहा।
                                          SEPTEMBER 15, 2023 / 11:13 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Cellecor Gadgets का आईपीओ खुल गया

                                          Cellecor Gadgets का आईपीओ आज खुल गया है। इस SME का 51 करोड़ रुपये का आईपीओ अगले हफ्ते बुधवार 20 सितंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में एक्टिविटी की बात करें तो इसके शेयर अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 45 रुपये यानी 48.91 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर आईपीओ में निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

                                          पूरी खबर यहां पढे- Cellecor Gadgets IPO: खुल गया एक और SME का आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

                                            SEPTEMBER 15, 2023 / 10:58 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Gufic Biosciences ने Omadacycline Tosylate के Freeze Dried पेटेंट को मंजूरी मिली, शेयर 2% से ज्यादा भागा

                                            Omadacycline Tosylate के Freeze Dried पेटेंट को मंजूरी मिली है। कंपनी को 20 साल के लिए पेटेंट मिला है। पेटेंट की अवधि अप्रैल 2021 से लागू हुई। फिलहाल Gufic Biosciences का शेयर एनएसई पर 6.75 रुपये यानी 2.28 फीसदी की बढ़त के साथ 303.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              SEPTEMBER 15, 2023 / 10:47 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Infosys ने डिजिटल सेगमेंट के लिए ग्लोबल कंपनी से करार किया, शेयर में बढ़त

                                              डिजिटल सेगमेंट के लिए ग्लोबल कंपनी से करार किया। डील के तहत क्लाइंट से $150 Cr का खर्च संभव है। कंपनी अपने Q2 नतीजे 12 अक्टूबर को पेश करेगी। फिलहाल Infosys का शेयर एनएसई पर 5.45 रुपये यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 1512.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                SEPTEMBER 15, 2023 / 10:36 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Bharat Forge कल्याणी सिस्टम का पैरामाउंट से करार कर लिया, शेयर में बढ़त

                                                भारत फोर्ज, कल्याणी सिस्टम का पैरामाउंट से करार कर लिया है। 4x4 और 6x6 इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बनाने के लिए करार किया है। UAE की एयरोस्पेस और टेक्नोलॉजी कंपनी पैरामाउंट है।अभी सेना के लिए KM4 Armoured व्हीकल बनाती है। फिलहाल Bharat Forge का शेयर एनएसई पर 4.60 रुपये यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 1113 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  SEPTEMBER 15, 2023 / 10:22 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:इन शेयरों में शॉर्ट टर्म में दिख सकता है 16% की तेजी

                                                  Nifty इस हफ्ते न सिर्फ अपने मनोवैज्ञानिक लेवल को पार कर गया बल्कि यह इस लेवल से ऊपर टिके रहने में भी सफल रहा। यह 20,167 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह प्राइमरी बुलिश ट्रेंड में स्ट्रेंथ का संकेत है। वीकली स्केल पर Nifty ने 3 व्हाइट शॉल्डर्स कैंडलस्टिक पैटर्न दिखाया है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड के बारे में बताता है। इसके अलावा इसने डेली चार्ट्स पर सॉसर पैटर्न पर ब्रेकआउट दिखाया है। यह भी पॉजिटिव आउटलुक का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI लगातार ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। यह डेली चार्ट्स पर 65 के ऊपर बना हुआ है। निफ्टी के लिए 19,865 पर स्ट्रॉन्ग सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने पर अगला सपोर्ट 19,432 पर है। Nifty को 20,624 पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                  यहां पढ़े विस्तार से पूरी खबर: Hot Stocks Today : ग्लेनमार्क फार्मा, Welspun Corp और Bank of India के स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में कर सकते हैं मालामाल

                                                    SEPTEMBER 15, 2023 / 10:08 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:Grasim पर Jefferies की राय

                                                    जेफरीज ने ग्रासिम में खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2270 रुपये का लक्ष्य दिया है। पेंट कारोबार के ब्रांड का नाम 'Birla Opus' रखा है। 3 प्लांट्स में चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किया। कारोबारी साल 2024 की चौथी तिमाही तक प्रोडक्ट लॉन्च का एलान किया। पेंट कारोबार की पहुंच बढ़ाने के लिए ग्रुप की वॉल पुट्टी डीलर्स के साथ काम करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी मेट्रो शहरों में पायलट प्रोजेक्ट पर काम करेगी।

                                                      SEPTEMBER 15, 2023 / 9:46 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के एस रंगनाथन की बाजार पर राय

                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के एस रंगनाथन का कहना है कि त्योहारी सीजन के करीब आ रहा है। ऐसे में बैंक, ऑटो और रियल्टी शेयर बेंचमार्क इंडेक्स को हरे निशान में बंद होने में मदद करते दिख रहे हैं। आज के कारोबारी सत्र में मिड और स्मॉल कैप में तेजी देखने को मिली। कम बारिश के कारण महाराष्ट्र में उत्पादन में गिरावट की खबरों के चलते चीनी शेयरों में खरीदारी दिखा। अगस्त महीने में आए इकोनॉमी से आंकड़ों में मजबूती के कारण भी बाजार में तेजी आई।

                                                        SEPTEMBER 15, 2023 / 9:28 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली क्लोजिंग के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और ये मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआती तेजी के बाद दिग्गज शेयरों में आई मुनाफावसूली से बढ़त कम हो गई। जिसके बाद कारोबार अंत तक बाजार में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

                                                        मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच अलग-अलग सेक्टरों में बारी-बारी से आ रही खरीदारी (रोटेशनल बाइंग) से इंडेक्स में धीरे-धीरे बढ़त हो रही है। निफ्टी में हमें जल्द ही 20300 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि किसी गिरावट में 19800-19950 का जोन निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम करेगा। बाजार में भाग लेने वालों को सलाह होगी कि वे इंडेक्स हैवी वेट्स पर नजर बनाएं रखें और चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाएं।

                                                          SEPTEMBER 15, 2023 / 9:20 AM IST

                                                          Market Opens: रिकॉर्ड हाई पर खुला निफ्टी, सेंसेक्स में बढ़त

                                                          15 सितंबर को भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 20,150 के आसपास खुला। सेंसेक्स 202.56 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 67,721.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 20,156.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                            SEPTEMBER 15, 2023 / 9:06 AM IST

                                                            Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 54.83 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 67,573.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 35.20 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 20,138.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              SEPTEMBER 15, 2023 / 8:52 AM IST

                                                              Stock Market LIVE UpdatesNSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                              15 सितंबर को NSE पर 12 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, बीएचईएल, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, आरईसी और सेल F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                SEPTEMBER 15, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 19900 से नीचे नहीं गिर जाता, तब तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति सबसे बेहतर रणनीति रहेगी।" उनका मानना है कि ऊपर की तरफ 20100 के स्तर पर कॉल राइटर्स सपोर्ट दे रहे हैं। अगर निफ्टी 20100 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें शॉर्ट टर्म में और तेजी देखने को मिल सकती है।

                                                                  SEPTEMBER 15, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE UpdatesFII और DII आंकड़े

                                                                  14 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 294.69 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 50.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

                                                                    SEPTEMBER 15, 2023 / 8:31 AM IST

                                                                    Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 20057 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 20028 और 19980 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 20152 फिर 20182 और 20229 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                    Nifty Bank

                                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 45851और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 45768 और 45633 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 46120 फिर 46203 और 46338 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                      SEPTEMBER 15, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                      जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई की दर और ईसीबी नीति बैठक में कड़े फैसले की आशंका के चलते नई ऊंचाई छूने के बाद बाजार सीमित दायरे में लौट आया। तेल की बढ़ती कीमतों और महंगे वैल्यूएशन के चलते बाजार में शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

                                                                        SEPTEMBER 15, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:14 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                        14 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 52.01 अंक या 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 67519.00 पर और निफ्टी 33.10 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 20103.10 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 2302 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जबकि 1243 शेयर गिरे हैं। वहीं, 145 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                          SEPTEMBER 15, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                          Crude Oil: क्रूड $94/bbl के पार

                                                                          डिमांड बढ़ने की उम्मीद से क्रूड में उबाल बढ़ा हैं। भाव पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार 94 डॉलर के पार निकला है। शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद ये 10 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका । ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.5% की तेजी के साथ 94 डॉलर के पार पहुंच चुका है। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब होंगे। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

                                                                            SEPTEMBER 15, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                            Global Market Cues:ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                            ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूत कारोबार हो रहा है । गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर कारोबार कर रहे है। कोर महंगाई में नरमी से अमेरिकी बाजारों में जोश देखने को मिल रहा है। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा।

                                                                              SEPTEMBER 15, 2023 / 8:09 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।