Get App

L&T के बायबैक ऑफर ने भरा शेयरों में जोश, टेंडर करें या नहीं, एक्सपर्ट की ये है राय

एलएंडटी (L&T) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। शेयर बायबैक ने इसके शेयरों को लेकर आज पॉजिटिव माहौल तैयार किया जिसके चलते आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी आज यह करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ। लार्सन एंड टर्बो (L&T) का बायबैक ऑफर आज खुला है और 25 सितंबर तक खुला रहेगा। जानिए कंपनी यह ऑफर क्यों लेकर आई है और इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 4:33 PM
L&T के बायबैक ऑफर ने भरा शेयरों में जोश, टेंडर करें या नहीं, एक्सपर्ट की ये है राय
L&T की रणनीतिक योजना Lakshya ’26 का उद्देश्य इक्विटी यानी शेयरों पर रिटर्न (RoE) बढ़ाना है।

एलएंडटी (L&T) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। शेयर बायबैक ने इसके शेयरों को लेकर आज पॉजिटिव माहौल तैयार किया जिसके चलते आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी आज यह करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ। लार्सन एंड टर्बो (L&T) का बायबैक ऑफर आज खुला है और 25 सितंबर तक खुला रहेगा। शेयरों की बात करें तो आज इंट्रा-डे में यह बीएसई पर 3.07 फीसदी उछलकर 2929.75 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते भाव में काफी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 2919.60 रुपये के भाव (L&T Share Price) पर बंद हुआ।

L&T Buback Offer की डिटेल्स

एलएंडटी बायबैक ऑफर आज खुल गया गया है। इसके तहत अपने शेयर 25 सितंबर तक कंपनी को वापस बेच सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए 3200 रुपये का भाव फिक्स किया है। यह भाव बीएसई पर आज के क्लोजिंग प्राइस 2919.60 रुपये से 9.60 फीसदी और शुक्रवार 15 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस 2910.80 रुपये से 9.93 फीसदी प्रीमियम पर है। पहले कंपनी ने बायबैक प्राइस 3000 रुपये तय किया था लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया। इस ऑफर के तहत कंपनी 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3,12,50,000 शेयरों को वापस खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें