Get App

Magenta Lifecare IPO Listing: 'मजेंटा' कंपनी का बड़ा धमाल, 28% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Magenta Lifecare IPO Listing: मजेंटा लाइफकेयर तकिया और गद्दे बनाती है। 'मजेंटा' ब्रांड नाम के तहत यह फोम के प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 12, 2024 पर 4:30 PM
Magenta Lifecare IPO Listing: 'मजेंटा' कंपनी का बड़ा धमाल, 28% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर
Magenta Lifecare IPO Listing: मजेंटा लाइफकेयर का ₹7.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Magenta Lifecare IPO Listing: फोम के गद्दा-तकिया बनाने वाली मजेंटा लाइफकेयर (Magenta Lifecare) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 983 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 35 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 45 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 28.57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Magenta Lifecare Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 47.25 रुपये (Magenta Lifecare Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 35 फीसदी मुनाफे में हैं।

Magenta Lifecare IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

मजेंटा लाइफकेयर का ₹7.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 983.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 778.41 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 20 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Magenta Lifecare के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें