मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के तहत आने वाली दिग्गज महारत्न कंपनी GAIL (India) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। गेल के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड डायरेक्टर्स की बैठक में डिविडेंड के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च फिक्स किया गया है। शेयरों की बात करें तो आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में यह 0.23 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 110 रुपये के भाव (Gail Share Price) पर ट्रेड हो रहा है।
