Get App

Mahendra Realtors IPO Listing: 20% डिस्काउंट पर एंट्री, फिर लोअर सर्किट, ₹85 के शेयरों की फीकी एंट्री

Mahendra Realtors IPO Listing: महेंद्र रिएल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रक्चरल रिपेयर, रिहैबिलिटेशन, रेट्रोफिटिंग, वाटरप्रूफिंग, कॉरपोरेट इंटीरियिर्स, बीओटी प्रोजेक्ट्स, मेंटेनेंस, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्टॉर्शन जैसी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 20, 2025 पर 4:02 PM
Mahendra Realtors IPO Listing: 20% डिस्काउंट पर एंट्री, फिर लोअर सर्किट, ₹85 के शेयरों की फीकी एंट्री
Mahendra Realtors IPO Listing: महेंद्र रिएल्टर्स का ₹49.45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Mahendra Realtors IPO Listing: रिपेयरिंग सर्विसेज मुहैया कराने वाली महेंद्र रिएल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों की आज NSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 25 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹85 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹68.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही 20% घट गई। आईपीओ निवेशकों की थोड़ी ही देर में और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹64.60 (Mahendra Realtors Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24.00% घाटे में हैं।

Mahendra Realtors IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

महेंद्र रिएल्टर्स का ₹49.45 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 25.15 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 43.57 गुना (एंकरबुक का हिस्सा छोड़कर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 27.02 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 25.59 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹40.18 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 10,91,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹30.40 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Mahendra Realtors के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें