महिंद्रा ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20 सितंबर को फिर से 6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में आई 5 फीसदी से ज्यादा तेजी का हाथ रहा। यह महिंद्रा ग्रुप की सबसे अहम कंपनी है। इस ग्रुप की वैल्यूएशन में इस कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे पहले जुलाई में इस ग्रुप की वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन, अगले हफ्ते ही यह वैल्यूएशन 8 फीसदी घट गई थी।
