Honasa Consumer Stock Price: ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों में 13 फरवरी को दिन में लगभग 15 प्रतिशत तक की तेजी आई। BSE पर कीमत 234.90 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 12.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 230.40 रुपये पर सेटल हुआ। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 26 करोड़ रुपये के लेवल पर फ्लैट रहा है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंपनी 18.5 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी।
