Man Industries Shares: 8% उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, कंपनी को मिला अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर

Man Industries share price: मैन इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार 8 जुलाई को भारी तेजी आई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 फीसदी उछलकर 513 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका नया 52-वीक हाई है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसे 1,850 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:31 PM
Man Industries shares: इस साल मैन इंडस्ट्रीज के शेयरों में अबतक करीब 76% की तेजी आ चुकी है

Man Industries share price: मैन इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार 8 जुलाई को भारी तेजी आई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 8 फीसदी उछलकर 513 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका नया 52-वीक हाई है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसे 1,850 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है। सुबह 11.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर 6.20 फीसदी की तेजी के साथ 492.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल की शुरुआत से अबतक मैन इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 76 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

मैन इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "कंपनी को करीब 1,850 करोड़ रुपये का प्रतिष्ठित लाइन पाइप ऑर्डर मिला है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर है।"

कंपनी ने कहा कि उसे यह दिग्गज अंतरराष्ट्रीय ऑयल एंड गैस कंपनी से मिला है। कंपनी ने अपने मेगा ऑफशोर (ऑयल एंड गैस) के लिए API5L ग्रेड के हाई वैल्यू-एडेड पाइप लाइंस की सप्लाई करने के लिए मैन इंडस्ट्रीज को यह ऑर्डर दिया है। मैन इंडस्ट्रीज ने बताया कि आज की तारीख में उसका कुल अनएग्जिक्यूटेड ऑर्डर बुक लगभग 4,000 करोड़ रुपये का है।


इससे पहले जून महीने के दौरान मैन इंडस्ट्रीज के गुजरात के अंजार में स्थित प्लांट को फ्रांस के ब्यूरो वेरिटास CE सर्टिफिकेट मिला था। कंपनी ने बताया कि यह सर्टिफिकेट ऑयल एंज गैस एप्लिकेशंस के लिए API 5L SAW और ERW लाइनों के लिए यूरोपीय यूनियन की ओर से रेखांकित कड़े सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के पालन को सर्टिफाई करता है।

बता दें कि मैन इंडस्ट्रीज एक मल्टीबैगर शेयर हैं। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 260 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है। वहीं पिछले साल में इसने 880% से अधिक का बंपर रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते हैं, तो आज उसके एक लाख रुपये की वैल्यू 880% बढ़कर 9.80 लाख रुपये हो गई होती।

यह भी पढ़ें- Trading Strategy: इन तीन शेयरों से फटाफट होगी भारी कमाई, Nifty-Bank Nifty में ये लेवल हैं अहम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।