Get App

Man Infra Shares: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मिला तगड़ा ऑर्डर, फटाक से 4% उछल गए शेयर

Man Infraconstruction Share Price: इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन के शेयर आज एक ऐलान पर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्श (BKC) में एक प्राइस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अधिग्रहण का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में इस अधिग्रहण का खुलासा होते ही जैसे शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई और शेयर रॉकेट बन गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 10, 2024 पर 4:49 PM
Man Infra Shares: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मिला तगड़ा ऑर्डर, फटाक से 4% उछल गए शेयर
मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन बीकेसी के कलंगर एरिया में आर्टेक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड की रीडेवलप करेगी।

Man Infraconstruction Share Price: इंफ्रा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन के शेयर आज एक ऐलान पर 4 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्श (BKC) में एक प्राइस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अधिग्रहण का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में इस अधिग्रहण का खुलासा होते ही जैसे शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। शेयरों की मांग बढ़ी तो भाव ऊपर चढ़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव नरम पड़े। हालांकि अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 2.93 फीसदी की बढ़त के साथ 200.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 4.46 फीसदी उछलकर 203.55 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था।

Man Infraconstruction को कैसा प्रोजेक्ट मिला है?

मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (MICL) ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक प्राइम रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अधिग्रहण का ऐलान किया। एक्सचेंज फाइलिंग में रियल एस्टेट कंपनी ने जो खुलासा किया है, उसके मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत वह बीकेसी के कलंगर एरिया में आर्टेक को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड की रीडेवलप करेगी।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें