Manappuram Finance Share Price: केरल की एनबीएफसी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में पिछले कुछ समय से बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ है। 8 कारोबारी दिनों में यह 23 फीसदी से अधिक टूट चुका है। आज की बात करें तो BSE पर यह 4.27 फीसदी की गिरावट के साथ 146.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.18 फीसदी की गिरावट के साथ 145.50 रुपये के भाव तक टूट गया था। इसके शेयरों में यह तेज बिकवाली RBI के चलते है जिसने इसकी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही 21 अक्टूबर से आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस को लोन बांटने पर रोक लगा दिया है। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 125.30 रुपये और 10 जुलाई 2024 को एक साल के हाई 230.25 रुपये पर था।
