Get App

Manipal Payment & Identity Solutions ने किया निराश, शेयर 2% घाटे में लिस्ट

Manipal Payment & Identity Solutions Listing: कंपनी देश और विदेश के बाजारों में बैंकों, फिनटेक कंपनियों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और सरकारों को पेमेंट सॉल्यूशन, आइडेंटिटी सॉल्यूशन, सिक्योर सॉल्यूशन, और स्मार्ट टैगिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है

Ritika Singhअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:25 AM
Manipal Payment & Identity Solutions ने किया निराश, शेयर 2% घाटे में लिस्ट
Manipal Payment IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹339 प्रति शेयर था।

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस के IPO निवेशकों को निराशा हाथ लगी है। 17 सितंबर को कंपनी का शेयर डिस्काउंट में लिस्ट हुआ। BSE पर इसने 2 प्रतिशत घाटे के साथ ₹332 और NSE पर 2.6 प्रतिशत घाटे के साथ ₹330 पर शुरुआत की। कंपनी का ₹805 करोड़ का IPO 1.42 गुना भरा था। IPO में ₹320 करोड़ के 94.40 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹485 करोड़ के 1.43 करोड़ शेयरों का OFS रहा। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस ₹339 प्रति शेयर था।

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड, मणिपाल ग्रुप का हिस्सा है। यह कंपनी देश और विदेश के बाजारों में बैंकों, फिनटेक कंपनियों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों और सरकारों को पेमेंट सॉल्यूशन, आइडेंटिटी सॉल्यूशन, सिक्योर सॉल्यूशन, और स्मार्ट टैगिंग व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। इसके पेमेंट सॉल्यूशंस में पेमेंट कार्ड, चेक सॉल्यूशन, नियर-फील्ड कम्युनिकेशन (NFC)/क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड, पेमेंट-इनेबल्ड वियरेबल्स और डिजिटल ऑटोमेशन सॉल्यूशन शामिल हैं।

आइडेंटिटी सॉल्यूशंस में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, नेशनल आइडेंटिटी कार्ड और ट्रांजिट मैनेजमेंट सॉल्यूशन शामिल हैं। सिक्योर सॉल्यूशंस में सिक्योर लॉजिस्टिक्स, इंश्योरेंस पॉलिसी का पर्सनलाइजेशन, प्रीमियम नोटिस, रिन्यूअल लेटर और मार्केटिंग से जुड़े मैटीरियल, साथ ही टैम्पर-एविडेंट लिफाफे, होलोग्राम और कोटेड प्रोडक्ट शामिल हैं।

Manipal Payment & Identity Solutions की वित्तीय सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें