Mankind Pharma IPO: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ कल 25 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस साल एवलॉन टेक्नोलॉजीज (Avalon Technologies) के बाद मेनबोर्ड यानी एनएसई-बीएसई के लिए खुलने वाला दूसरा इश्यू होगा। इसके लेकर ग्रे मार्केट में रुझान बढ़िया दिख रहा है। ₹1026-₹1080 के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से मैनकाइंड फार्मा के शेयर ग्रे मार्केट में 73 रुपये के भाव में मिल रहे हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के हिसाब से निवेश का फैसला लेना चाहिए। इस इश्यू में निवेश से पहले दस अहम जानकारियों के बारे में जान लें।
