Mankind Pharma Share Price: मैनकाइंड फार्मा के शेयरों में आज 10 जुलाई को शेयर बाजार खुलते ही कई ब्लॉक डील हुए। इस डील में कंपनी के 37 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो इसकी कुल 0.9 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को 2,083 रुपये के प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया और डील की कुल वैल्यू 770.71 करोड़ रुपये रही। ब्लॉक डील के बाद कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी तक की उछाल देखी गई। NSE पर सुबह 9.25 बजे के करीब, मैनकाइंड फार्मा के शेयर 3.76 फीसदी की तेजी के साथ 2,181 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
