Vaibhav Jewellers IPO Listing: नहीं जगमगा पाया पोर्टफोलियो, फ्लैट एंट्री ने किया निराश

Vaibhav Jewellers IPO Listing: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी वैभव ज्वैलर्स (Vaibhav Jewellers) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई और पोर्टफोलियो जगमगा नहीं पाया। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। लिस्टिंग के बाद शेयर संभले हैं। चेक करें कि आईपीओ के पैसे कैसे खर्च होंगे

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
Vaibhav Jewellers IPO Listing: दक्षिण भारत में वैभव ज्वैलर्स के नाम से मशहूर मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स (Manoj Vaibhav Gems 'N' Jewellers) की घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Vaibhav Jewellers IPO Listing: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी वैभव ज्वैलर्स (Vaibhav Jewellers) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई और पोर्टफोलियो जगमगा नहीं पाया। वैभव ज्वैलर्स के शेयर 215 रुपये पर जारी हुए हैं और बीएसई पर इसी भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर उछल कर 221.90 रुपये तक पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में 215.65 रुपये (Vaibhav Jewellers Share Price) पर बंद हुआ।

    Vaibhav Jewellers IPO को कैसा रिस्पांस मिला था

    वैभव ज्वैलर्स का 270.20 करोड़ रुपये का आईपीओ 22-27 सितंबर तक खुला था। ओवरऑल यह आईपीओ 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1.08 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 5.40 गुना और खुदरा निवेशकों का 1.73 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 97,67,442 नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 28 लाख शेयरों की प्रमोटर ग्रांधी भरत मल्लिका रत्ना कुमारी (HUF) की तरफ से ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल इस और अगले वित्त वर्ष में 8 शोरूम खोलने में होगा। इस पर 172 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। इसके अलावा बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    JSW Infra IPO Listing: JSW Group की एक और कंपनी लिस्ट, पहले दिन 32% बढ़ाया पैसा

    Vaibhav Jewellers के बारे में

    2003 में बनी मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स (Manoj Vaibhav Gems 'N' Jewellers) दक्षिण भारत में वैभव ज्वैलर्स के नाम से मशहूर है। यह गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वैलरी, कीमती पत्थर और ज्वैलरी के अन्य प्रोडक्ट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन बेचती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसके 13 रिटेल शोरूम हैं जिसमें से दो फ्रेंचाइजी शोरूम हैं।

    51% प्रीमियम पर शानदार एंट्री, फिर तेज जंप लगाकर शेयर अपर सर्किट पर

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष 2023 में इसके मुनाफे में तेजी आई। वित्त वर्ष 2020 में इसे 24.39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2021 में गिरकर 20.74 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि फिर स्थिति सुधरी और वित्त वर्ष 2022 में इसे 43.68 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2023 में 71.60 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ। इस वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून में इसे 19.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।