Vaibhav Jewellers IPO Listing: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सोने-चांदी और हीरे की ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी वैभव ज्वैलर्स (Vaibhav Jewellers) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई और पोर्टफोलियो जगमगा नहीं पाया। वैभव ज्वैलर्स के शेयर 215 रुपये पर जारी हुए हैं और बीएसई पर इसी भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर उछल कर 221.90 रुपये तक पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई और दिन के आखिरी में 215.65 रुपये (Vaibhav Jewellers Share Price) पर बंद हुआ।
