Get App

Margin Trading Facility: MTF लिस्ट से 1010 शेयरों को हटाए जाने की खबर गलत, BSE, NSE ने जारी किया सर्कुलर

Margin Trading Facility: मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सेबी ने कथित तौर पर जारी एक सर्कुलर के माध्यम से मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी लिस्ट से 1010 शेयरों को बाहर कर दिया है। हालांकि, BSE और NSE ने आज 21 नवंबर को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें इन दावों को गलत बताया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 8:02 PM
Margin Trading Facility: MTF लिस्ट से 1010 शेयरों को हटाए जाने की खबर गलत, BSE, NSE ने जारी किया सर्कुलर
मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) को लेकर मीडिया में हाल ही में आई एक खबर का BSE और NSE ने खंडन किया है।

Margin Trading Facility: मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) को लेकर मीडिया में हाल ही में आई एक खबर का BSE और NSE ने खंडन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सेबी ने कथित तौर पर जारी एक सर्कुलर के माध्यम से मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी लिस्ट से 1010 शेयरों को बाहर कर दिया है। हालांकि, BSE और NSE ने आज 21 नवंबर को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें इन दावों को गलत बताया गया है। एक्सचेंजों ने कहा कि सेबी द्वारा ऐसा कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया था और एलिजिबल सिक्योरिटीज की लिस्ट में कोई बड़े पैमाने पर बदलाव नहीं किया गया है।

NSE और BSE ने सर्कुलर में क्या कहा?

NSE और BSE ने कहा, "आर्टिकल के दावे के विपरीत MTF के लिए एलिजिबल सिक्योरिटीज की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है।" एक्सचेंजों के अनुसार MTF ट्रेडिंग मेंबर्स (TM) द्वारा क्लाइंट्स को स्टॉक और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) के आधार पर पेश किया जाता है, जो सिक्योरिटीज की ग्रुप I लिस्ट में लिस्टेड है, जिसे हर महीने अपडेट किया जाता है। यह लिस्ट कॉस्ट इंपैक्ट जैसे ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया द्वारा तय की जाती है, और इसमें वर्तमान में लगभग 2000 सिक्योरिटीज शामिल हैं। एक्सचेंजों ने यह जानकारी भी दी है कि MTF के तहत उधार अक्टूबर 2024 में बढ़कर 80,500 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

MTF क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें