Dividend Stocks: 27 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान करेगी यह कंपनी! 6 मार्च होगी रिकॉर्ड डेट, शेयरों में शानदार तेजी

Marico Share Price: मैरिको के शेयर आज 20 फरवरी को 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 534 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आगामी 27 फरवरी को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है। इस साल अब तक स्टॉक में 3 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Marico Share Price: दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 6 मार्च, 2024 होगी

Marico Share Price: मैरिको के शेयर आज 20 फरवरी को 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 534 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई है कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आगामी 27 फरवरी को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार कर सकती है। इस साल अब तक स्टॉक में 3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि इसके मुकाबले निफ्टी FMCG इंडेक्स में 5 फीसदी की गिरावट आई है। मैरिको के शेयर 3 अक्टूबर 2023 को 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 595 रुपये और 20 अप्रैल 2023 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 464 रुपये पर पहुंच गए।

कंपनी ने 19 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2023-24 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 27 फरवरी को एक बैठक आयोजित करने का फैसला लिया है। कंपनी ने कहा, "दूसरे अंतरिम डिविडेंड की अगर मंजूरी मिलती है, तो उस स्थिति में रिकॉर्ड डेट 6 मार्च, 2024 होगी।"

वहीं दूसरी ओर, मैरिको ने हाल में अपनी ओट्स रेंज के तहत चार नए फ्लेवर भी लॉन्च किए हैं- नट्टी चॉकलेट, एप्पल 'एन' बादाम, स्पाइसी मेक्सिकाना और चीजी इटालिया।


यह भी पढ़ें- Jefferies ने बढ़ाया Reliance का टारगेट प्राइस, इस कारण ब्रोकरेज ने लगाया दांव

मैरिको में भारत और फूड बिजनेस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वैभव भंचावत ने कहा, "सफोला के नए लजीज स्वादों की शुरूआत के साथ, हम उन आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद करते हैं जो स्वाद और स्वाद से समझौता किए बिना लगातार हेल्दी विकल्प चाहते हैं। पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्पों की पेशकश करने की हमारी प्रतिबद्धता बरकरार है, साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सभी आयु वर्ग के ग्राहक स्वाद ले सकें। सभी तरह के अवसरों पर ओट्स के व्यंजन उपलब्ध हैं।"

इसके अलावा, मैरिको का ब्रांड पोर्टफोलियो पोर्ट पैराशूट, सफोला फिटिफी गॉरमेट, सफोला इम्यूनीवेडा, सफोला मीलमेकर, हेयर एंड केयर, पैराशूट एडवांस्ड, निहार नेचुरल्स, मेडिकर, प्योर सेंस, कोको सोल, रिवाइव, सेट वेट, लिवोन, जस्ट हर्ब्स, ट्रू एलिमेंट्स, बियर्डो और प्लिक्स तक फैला हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।