Stock market : बाजार में कोहराम मचा हुआ है। बीते हफ्ते के रिटर्न पर नजर डालें तो निफ्टी 2.71%, सेंसेक्स 2.24%, बैंक निफ्टी 2.51%, मिडकैप 5.75% और स्मॉलकैप 6.45% गिरा है। सेक्टर इंडेक्सों पर नजर डालें तो PSE में 7.46%, मीडिया में 7.24%,मेटल में 7.23%, रियल्टी में 6.97%, ऑयल एंड गैस में 6.21%, PSU बैंक में 5.81% ऑटो में 5.36%, एनर्जी में 5.20%, इंफ्रा में 5.11% और FMCG में 3.50% की गिरावट आई है। स्टॉक्स की बात करें तो इस हफ्ते RVNL 20.30%, सुजलॉन एनर्जी 20.13%, JSW इंफ्रा 19.86%, M&M फाइनेंस 19.64%, HUDCO 19.48%, एस्कॉर्ट्स कुबोटा 19.32%, फीनिक्स मिल्स 19.21%, मैंगलोर रिफाइनरी 19.20%, FACT 18.82% और IRB इंफ्रा 18.59% फिसला है।
