Get App

पेट पर नहीं रहा कंट्रोल, कपड़े हुए गंदे… फिर भी रेस जीत गईं एथलीट, स्वच्छता पर उठे सवाल

ऑस्ट्रेलियाई HYROX एथलीट Joanna Wietrzyk ने बीजिंग में महिलाओं की प्रोफेशनल रेस जीत ली, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा चर्चा रेस के दौरान हुई एक शर्मनाक घटना की हो रही है। पेट पर नियंत्रण खोने के बावजूद Joanna ने रेस जारी रखी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर खेल, स्वच्छता और एथलीटों की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 4:33 PM
पेट पर नहीं रहा कंट्रोल, कपड़े हुए गंदे… फिर भी रेस जीत गईं एथलीट, स्वच्छता पर उठे सवाल
घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर HYROX एथलीट Joanna Wietrzyk ने बीजिंग में महिलाओं की प्रोफेशनल कैटेगरी जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 1 घंटे 1 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी की और पहला स्थान हासिल किया। लेकिन उनकी जीत की चर्चा उनकी परफॉर्मेंस से ज्यादा एक ऐसी घटना को लेकर होने लगी, जिसने खेल जगत और सोशल मीडिया दोनों में बहस छेड़ दी। रेस के दौरान Joanna को अचानक पेट से जुड़ी परेशानी हुई और वह अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं रख पाईं। इसके बावजूद उन्होंने रेस नहीं छोड़ी और मुश्किल एक्सरसाइज पूरी करते हुए फिनिश लाइन तक पहुंचीं। बाद में सामने आए वीडियो और तस्वीरों में उनके कपड़ों और पैरों पर गंदगी दिखाई दी।

आखिर क्यों उठे सवाल?

HYROX सिर्फ दौड़ने की प्रतियोगिता नहीं है। इसमें रनिंग के साथ स्लेज पुश, रोइंग, बर्पीज, लंजेस और वॉल बॉल जैसी कठिन एक्सरसाइज करनी होती हैं। कई जगह प्रतियोगियों को एक ही रास्ते और उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ता है। यही वजह है कि Joanna के रेस जारी रखने पर सवाल उठने लगे। आलोचकों का कहना था कि जैसे ही घटना सामने आई, आयोजकों को उन्हें रोक देना चाहिए था। उनका तर्क था कि इससे दूसरे खिलाड़ियों की स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता था।

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें