Get App

Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर से मिल रहे बाजार के साइडवेज रहने के संकेत, 23000 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है कमजोरी

Market cues :बाजार जानकारों का कहना है कि बेंचमार्क निफ्टी के लिए 23,400–23,500 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना रहेगा। इसके ऊपर जाने पर और तेजी की गुंजाइश बन सकती है। हालांकि, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,050–23,000 की रेंज में है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 7:16 AM
Market cues : मोमेंटम इंडिकेटर से मिल रहे बाजार के साइडवेज रहने के संकेत, 23000 के नीचे जाने पर निफ्टी में बढ़ सकती है कमजोरी
Market cues : बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 11 जून को बढ़कर 0.99 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.93 था

Market cues : 11 जून को निफ्टी ने 23,100 के लेवल को बचाए रखते हुए,लगातार दूसरे सेशन में मामूली गिरावट के साथ एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) कारोबार किया। कुल मिलाकर,बाजार का मूड मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और'लोअर हाई-लोअर लो'का पैटर्न बनाए हुए है। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर बाजार के साइडवेज रहने के संकेत दे रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि बेंचमार्क निफ्टी के लिए 23,400–23,500 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया बना रहेगा। इसके ऊपर जाने पर और तेजी की गुंजाइश बन सकती है। हालांकि, निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,050–23,000 की रेंज में है जो इस हफ्ते अब तक मजबूती से कायम रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह जोन टूटता है,तो मंदड़िए फिर से एक्टिव हो सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,285, 23,345 और 23,442

सब समाचार

+ और भी पढ़ें