Get App

बाजार की दिशा साफ नहीं, एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचें, Angel One के समीत च्वहाण की सलाह

पीरामल एंटरप्राइजेज में 2248 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2060 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसी हफ्ते इस स्टॉक में 5.2 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 10:39 AM
बाजार की दिशा साफ नहीं, एग्रेसिव ट्रेड लेने से बचें, Angel One के समीत च्वहाण की सलाह
ज्यूबिलैंट फूड में 554 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 612 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसी हफ्ते इस स्टॉक में 6.5 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है

Sameet Chavan, Angel One

Angel One के समीत च्वहाण (Sameet Chavan)का कहना है कि पिछले हफ्ते बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया था जिसके चलते निफ्टी 1.7 फीसदी की गिरावट के साथ 17200 के नीचे फिसल गया था। अगल सेशन इससे बेहतर रहा था सेकिन आखिरी कारोबारी घंटों में आई गिरावट के चलते निफ्टी 17000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ था। हफ्ते के मध्य में एक अच्छी रिकवरी आती दिखी लेकिन 22 अप्रैल फिर मंदड़ियों के हत्थे चढ़ गया और निफ्टी 17200 के नीचे बंद हुआ।

पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहा। बाजार में ओवर ऑल मंदी वाला ही रहा। जिस तरह से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखने को मिली वो बुल्स के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पिछले हफ्ते की बाजार की चाल से बाजार में दिशा हीनता नजर आ रही है। ये अब किस करवट बैठेगा कहना मुश्किल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें